एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार, BJP के मंत्री ने पीएम मोदी को दी ‘बधाई’

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 100.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.35 रुपये है.देश में राजस्थान पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) वसूलता है, जबकि इसके बाद मध्य प्रदेश का स्थान है.

भोपाल: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब हर दिन आसमान छू रही हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ज्यादा हो गई है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 31 पैसे और डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़ गई है. इस महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 13वीं बार बढ़ी हैं. इन सबके बीच मध्य प्रदेश में बीजेपी मंत्री विश्वास सारंग ने पीएम मोदी को पेट्रोल-डीजल के बढ़के दामों के लिए बधाई दी है.

सौर और विद्युत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं मोदी- मंत्री

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पीएम मोदी को बधाई देने के पीछे एक तर्क दिया है. विश्वास सारंग का मानना ​​है कि पीएम मोदी को सौर और विद्युत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 'बधाई' दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ''मूल्य वृद्धि के कारण देश में इलेक्ट्रिक और सौर ऊर्जा से भी वाहन चलाने की सरकार की मंशा है. पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करते हैं, इसलिए ऐसी वृद्धि हो रही है.''

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 100.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.35 रुपये है. वैट जैसे स्थानीय करों और माल भाड़े के आधार पर ईंधन की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं. देश में राजस्थान पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) वसूलता है, जबकि इसके बाद मध्य प्रदेश का स्थान है.

मध्य प्रदेश में किस पर कितना उपकर लगाया जाता है?

मध्य प्रदेश में 33 प्रतिशत के साथ ही 4.5 रुपये लीटर का कर और पेट्रोल पर एक प्रतिशत उपकर लगाया जाता है. डीजल पर कर 23 फीसदी और तीन रुपये प्रति लीटर तथा एक फीसदी उपकर है. इसके अलावा ब्रांडेड पेट्रोल, जिस पर अधिक कर लगाया जाता है, की कीमत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें-

लगातार 11वें दिन बढ़े दाम: दिल्ली में 90 के पार हुआ पेट्रोल, जानिए आज की ताजा कीमतें

गलवान हिंसा पर चीन का बड़ा कबूलनामा, अब तक सैनिकों के मारे जाने पर साध रखी थी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी से हड़कंप, गृहमंत्री को सता रहा विद्रोह का खौफ
पाक में कॉकरोच पार्टी से हड़कंप, गृहमंत्री को सता रहा विद्रोह का खौफ
सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचे मददगार, असम में दिखी इंसानियत की मिसाल
सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचे मददगार, असम में दिखी इंसानियत की मिसाल
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget