एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: शुरुआती स्तर पर आर्यन खान के खिलाफ केस की जांच, नहीं दे सकते किसी को क्लीन चिट

NCB के सूत्रों ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुये बताया की इस मामले में दो कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी इस वजह से हम यह नही कह सकते की कार्रवाई गलत थी.

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में NCB से एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार आर्यन खान के पास से जब कोई ड्रग नहीं मिला तो उसके मोबाइल की जांच नही करनी चाहिए थी, साथ ही यह बात भी सामने आई की फिलहाल SIT के पास कोई ऐसे सबूत नहीं है जिससे यह कहा जाये की आर्यन खान के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से संबंध थे.

हालांकि इस विषय पर बुधवार को एनसीबी के एसआईटी चीफ संजय सिंह ने ABP न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी जो जांच चल रही है वो अभी बहुत ही निचले स्तर (premature stage)पर है और इसी वजह से अभी हम ऐसा कुछ नही कह सकते की हमारे पास आर्यन खान के कोई सबूत नहीं है. इस मामले में इसी वजह से अभी किसी को भी क्लीन चिट नही दी गई है.

शुरुआती स्तर पर है जांच रिपोर्ट

सिंह ने आगे बताया की हमारी रिपोर्ट अभी तक फ़ाइनल नही हुई है जिसे किसी निष्कर्ष तक ले जाने के लिए हमें कुछ और समय लगेगा. और इस रिपोर्ट को पूरा करने के बाद हमारी इंटर्नल मैकेनिसम के हिसाब से उसे आगे बढ़ाया जाएगा सम्बंधित लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी.

वहीं NCB सूत्रों ने यह भी बताया की इस मामले में दो कोर्ट ने आरोपियों की ज़मानत याचिका ख़ारिज की थी, इस वजह से हम यह नही कह सकते की आर्यन खान या दूसरे आरोपियों के खिलाफ की गई करवाई गलत थी और अब यह मामला कोर्ट में हैं इस वजह से इसपर कुछ और टिप्पणी करना गलत है.

आईओ तय करता है गिरफ्तारी की रुपरेखा

नियमों के अनुसार किसी भी तरह के हाईप्रोफाइल मामले में छापेमारी के बाद इंवेस्टीगेटिंग अधिकारी तय करता है की गिरफ्तार करना है या नहीं पर उसके पहले उसे इस बात की जानकारी अपने सुपरिटेंडेंट को देनी होती है. सुपरिटेंडेंट इसकी जानकारी जोनल डायरेक्टर को देता है.

जोनल डायरेक्टर DDG को बताता है फिर पब्लिक प्रोसिक्यूटर और फिर DG NCB को इस बात के बारे में अवगत कराया जाता है.सभी कनविंस होते हैं तब जाकर IO द्वारा गिरफ़्तारी की जाती है. वहीं एसआईटी का यह भी कहना है कि ऐसी कोई SOP नहीं है जिसमें  यह कहा गया हो की रेड के समय वीडियो रिकॉर्डिंग करना जरूरी है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल 2 अक्टूबर की रात को मुंबई क्रूज पर एनसीबी के छापे के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. आर्यन खान के साथ एनसीबी ने सात अन्य और लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा, नुपुर सतीजा और विक्रांत छोकर के नाम शामिल हैं. 

गिरफ्तारी पर नवाब मलिक ने लगाये थे गंभीर आरोप

आपको बता दें की आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कई गम्भीर आरोप लगाए थे कहा था की इस मामले में करवाई नियमो की हिसाब से नही की गई है. मलिक ने इस मामले में जो पंच हैं उनपर भी सवाल उठाए थे साथ ही NCB पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए थे.

Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फूटा सांसद का गुस्सा, बोले जीवन से ज्यादा जरूरी चुनाव हो गया

Rajasthan Politics: गहलोत सरकार ने कराया भागवत कथा का आयोजन, बीजेपी का निशाना- ये सिर्फ दिखावा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget