एक्सप्लोरर

बालाकोट एयर स्ट्राइक की योजना बनाने वाले सामंत बने रॉ चीफ, अरविंद कुमार को आईबी के निदेशक की जिम्मेदारी

नरेंद्र मोदी सरकार ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का प्रमुख नियुक्त किया है तो वहीं आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डॉयरेक्टर बनाया गया है.

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने इंटेलेजेंसी ब्यूरो (आईबी) और रिसर्च एंड एनालेसिस विंग (रॉ) के नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कर दी है. 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को आईबी का डायरेक्टर बनाया गया है. उनकी आईबी के पूर्व डायरेक्टर राजीव जैन की जगह नियुक्ति की गई है. वहीं दूसरी तरफ 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को रॉ का चीफ बनाया गया है.

इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए डॉयरेक्टर अरविंद कुमार को कश्मीर मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है. वहीं कहा जाता है कि पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल ने ही बालाकोट एयरस्ट्राइक की पूरी प्लानिंग की थी.

बता दें पुलवामा और पटानकोट में हुए आतंकी हमलों के बाद से ही विपक्षी पार्टियां सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठा रही थी. वह लगातार हमलावर हो कर कह रही थी कि आखिर इन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है. अब नई सरकार के गठन के बाद ही बड़ा बदलाव किया गया है.

कौन हैं समंत गोयल और अरविंद कुमार समंत गोयल पंजाब कैडर के आईपीएस हैं. रॉ के चीफ के तौर पर नियुक्‍त होने से पहले समंत गोयल दूसरे देशों से जुड़ी इंटेलीजेंस से जुड़ी एजेंसी के संचालन को संभाल रहे थे. 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की प्‍लानिंग में गोयल ने अहम भूमिका अदा की थी. न सिर्फ बालाकोट बल्कि गोयल ने ही सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक की योजना बनाई थी. सितंबर 2016 में जो सर्जिकल स्‍ट्राइक हुई थी, वह उरी आर्मी ब्रिगेड पर हुए आतंकी हमले के जवाब में थी.

समंत गोयल के पास पंजाब में पैदा आतंकवाद से जूझने का बड़ा अनुभव है तो वहीं आईबी के नए मुखिया अरविंद कुमार की बात करें तो उनके पास चरमपंथ से निबटने का अनुभव है. वर्तमान समय में वह आईबी में स्‍पेशल डायरेक्‍टर कश्‍मीर का जिम्‍मा संभाल रहे हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget