एक्सप्लोरर

'देश की हालत चिंताजनक, होली पर करूंगा प्रार्थना', मनीष-सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले CM केजरीवाल

Delhi के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देशभक्तों को जेल भेजकर पीएम ने देश लूटने वालों को गले लगाया है.

Arvind Kejriwal Targets PM Modi: मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी के एक्शन से खफा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के स्कूलों की कायापलट कर दी और गरीबों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई, लेकिन पीएम मोदी ने झूठ केस लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया. केजरीवाल ने आगे कहा, "मैं होली पर पूरे दिन देश के लिए प्रार्थना करूंगा... देश वासी भी मेरे साथ, भगवान का ध्यान करूंगा."

केजरीवाल ने कहा कि देशभर के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है, गरीब लोग मजबूरीवश अपने बच्चों को पढ़ाने भेजते हैं. आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा शख्स आया, जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट दी और गरीबों के बच्चों को भी अमीरों के बच्चों जैसी शिक्षा दी. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया देश के लिए जान भी दे सकते हैं.

'सत्येंद्र जैन ने सरकारी अस्पतालों की दशा बदल दी'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जेल में बंद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "आज देश के सरकारी अस्पतालों का भी बुरा हाल है, गरीब मजबूरीवश अपना इलाज करवाने जाते हैं, आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा शख्स आया, जिसने सरकारी अस्पतालों की दशा बदल दी, मोहल्ला क्लीनिक बनाकर हर घर तक अच्छा इलाज पहुंचाया, दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया, वो शख्स है सत्येंद्र जैन."

'पीएम ने देश को लूटने वाले शख्स को गले लगाया'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...दूसरी ओर एक शख्स है, जिसने भारत की जनता की खून पसीने की कमाई का अरबों रुपया लूट लिया, बैंकों का और LIC का पैसा डुबो दिया." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे देशभक्तों पर झूठे केस लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया, लेकिन देश को लूटने वाले उस शख्स को गले लगा लिया.

'मैं मनीष और सत्येंद्र के लिए चिंतित नहीं हूं'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "आज मैं बेहद चिंतित हूं, मनीष और सत्येंद्र की गिरफ्तारी को लेकर नहीं, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन तो बहुत बहादुर हैं, देश के लिए जान भी दे सकते हैं, जेल की कोठियां उनके बुलंद हौसलों को नहीं तोड़ पाएंगी, मैं चिंतित हूं देश की परिस्थिति को लेकर. जिस देश का प्रधानमंत्री लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देने वालों को जेल में डाल दे और देश को लूटने वालों का साथ दे, उस देश की स्थिति बेहद चिंताजनक है." 

'पूरे दिन करूंगा प्रार्थना'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "इस बार मैंने भी तय किया है कि होली पर पूरे दिन देश के लिए ध्यान करूंगा, प्रार्थना-पूजा करूंगा. अगर आपको भी लगता है कि प्रधानमंत्री जी ठीक नहीं कर रहे हैं, अगर आप भी देश की स्थिति को लेकर चिंतित हैं, तो मेरी आपसे अपील है कि होली मनाने के बाद थोड़ा समय निकालकर आप भी देश की खातिर मेरे साथ भगवान की पूजा करना, ध्यान करना."

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम, केजरीवाल बोले- वो देश के लिए जान दे सकते हैं

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget