एक्सप्लोरर

केजरीवाल 'लाचार', चाहते हैं शीला जैसी 'पॉवरफुल सरकार' !

LG पर हमले के दौरान केजरीवाल के जो तेवर गर्म थे वो मोदी के जिक्र के दौरान नरम था. केजरीवाल ने कहा कि वो PM से निवेदन करते हैं कि वो अपने LG को समझाएं.

नई दिल्ली: कैग रिपोर्ट में सामने आए राशन घोटाले के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अधिकारों का रोना रोया और LG को निशाने पर लिया. केजरीवाल ने मांग की कि उन्हें भी शीला दीक्षित सरकार के जैसे अधिकार मिले. केजरीवाल अपना 'दर्द' जरूर बताया लेकिन उनका अंदाज आक्रामक था. उन्होंने LG पर जम कर हमला बोला.

अपनी लाचारी बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि मेरे सामने कोई रिश्वत भी ले रहा हो तो मैं कुछ नहीं कर सकता. राशन घोटाले के लिए भ्रष्ट अफसरों को जिम्मेदार बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि बार बार कहने के बावजूद LG भ्रष्ट फूड कमिश्नर को नहीं हटा रहे. केजरीवाल ने मांग की कि विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी और CBI उपराज्यपाल और फूड कमिश्नर के रिश्तों की जांच करे.

केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में LG के काम काज पर आउटकम रिपोर्ट पेश की थी जिसमें आरोप लगाए गए थे कि किस तरह LG केजरीवाल सरकार के काम काज में अड़ंगा लगा रहे हैं. LG कार्यालय ने प्रेस रिलीज जारी कर आरोपों को गलत बताया था. इसी मुद्दे पर हो रही चर्चा का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री विधानसभा में खड़े हुए और LG अनिल बैजल पर ताबड़तोड़ हमले किए. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि LG दिल्ली को ठप्प करना चाहते हैं. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में हर साल LG का आउटकम रिपोर्ट पेश की जाएगी.

केजरीवाल के भाषण के बिंदु:

LG ने केवल रूटीन फाइलें पास की: केजरीवाल ने कहा कि LG का दावा है कि 10 हजार फाइलों में से 97% फाइलों को पास किया. लेकिन 3% का मतलब 300 फाइलें साइन नहीं कीं. ये पॉलिसी से जुड़ी फाइलें थीं. 9700 फाइल तो रूटीन थी

शीला वाले अधिकार दो: शीला दीक्षित के पास जो पावर थी वो हमसे छीन ली गई हैं. शीला दीक्षित के पास अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग उनकी निगरानी और जांच का अधिकार था, एंटी करप्शन ब्रांच था. भर्तियों के लिए DSSSB शीला के अंदर था. केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास इनमें से कोई अधिकार नहीं हैं. ACB हमसे मोदी जी ने ले लिया. मेरे आंखों के सामने कोई रिश्वत ले तो भी मैं कुछ नहीं कर सकता. शीला दीक्षित सरकार में कभी भी फाइल LG के पास नहीं जाती थी जबकि हमारी हर फाइल जाती है और अटकती है.

LG हैं या हिटलर: केजरीवाल ने आरोप लगाया कि LG हिटलर की तरह काम करते हैं. मुख्यमंत्री को कुछब समझते ही नहीं. हालांकि आरोप लगाने के दौरान केजरीवाल ने भी उपराज्यपाल के पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखा. एक फाइल पर LG की नकारात्मक टिप्पणी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसा LG ने इसलिए लिखा होगा क्योंकि LG की अपनी पत्नी से लड़ाई हुई होगी. केजरीवाल ने कहा कि LG बेवजह उनकी सरकार की योजनाओं को अटकाते हैं. जो योजनाएं पास हुई हैं वो मीडिया के दबाव में हुई हैं. केजरीवाल ने कहा कि LG के पास पूरे अधिकार हैं लेकिन जिम्मेदारी नहीं है जबकि उनकी सरकार के पास पूरी जिम्मेदारी है लेकिन अधिकार नहीं हैं. केजरीवाल ने सवाल उठाया कि आखिर LG किसके प्रति जवाबदेह हैं?

राशन घोटाले पर चुप्पी तोड़ते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैंने LG से कई बार कहा कि फूड कमिश्नर भ्रष्ट है. लेकिन LG ने उसे नहीं हटाया. PAC और CBI फूड कमिश्नर और LG के रिश्ते की जांच करे. अपनी लाचारी बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील में चूहा निकलता लेकिन LG अक्षय पात्र NGO को ठेका नहीं देने दे रहे.

मोदी से निवेदन: काफी दिनों बाद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. हालांकि LG पर हमले के दौरान केजरीवाल के जो तेवर गर्म थे वो मोदी के जिक्र के दौरान नरम था. केजरीवाल ने कहा कि वो PM से निवेदन करते हैं कि वो अपने LG को समझाएं. केजरीवाल ने कहा कि देश के लोगों को निगेटिव राजनीति अच्छी नहीं लगती. हमने 1000 मोहल्ला क्लिनिक बनाया है. मोदी देश भर में 1 लाख मोहल्ला क्लिनिक बना कर दिखाएं. केजरीवाल ने कहा कि मोदी सकारात्मक राजनीति करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget