एक्सप्लोरर

'हर दिन एक नया झुनझुना दे रहे गहलोत', अरविंद केजरीवाल बोले- 5 साल काम करते तो आज ये हरकत...

AAP Rally In Rajasthan: राजस्थान रैली के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के निशाने पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही रहे. अपने भाषण में उन्होंने दोनों दी दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

Arvind Kejriwal On Ashok Gehlot: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (18 जून) को राजस्थान के श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित किया. उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा, "जब वह राजस्थान आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि पूरे श्रीगंगानगर और स्टेडियम के चारों तरफ गहलोत साहब ने अपने बैनर लगा रखे हैं. अगर वह 5 साल काम कर लेते तो उन्हें ऐसी हरकते नहीं करनी पड़ती."

अरविंद केजरीवाल ने सीएम गहलोत पर उनकी रैली खराब करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, "कुछ लोग यहां आ गए थे और कुर्सियां फेंक रहे थे. यह डरपोक की हरकत है. गहलोत साहब ने 5 साल काम नहीं किया इसलिए आज उन्हें रैली खराब करने की जरूरत पड़ रही है. गहलोत साहब आज कल हर दिन एक नया झुनझुना दे रहे हैं. मैं एक छोटा आदमी हूं और भगवंत मान एक मास्टर के बेटे हैं. हमें राजनीति करके दूसरों की रैलियां खराब करनी नहीं आती. हमारा केवल काम बोलता है."

कांग्रेस-बीजेपी पर बोला हमला

उन्होंने कहा, "हमारी पंजाब सरकार के एक साल के काम की चर्चा अभी से चारों तरफ होने लगी है. आज हम नए राजस्थान का सपना लेकर आए हैं. 50 साल कांग्रेस ने यहां राज किया, बीजेपी ने 18 साल राज किया, दोनों ने मिलकर राज्य को चूसा. आठ करोड़ राजस्थान वालों के साथ मिलकर हम एक नया राजस्थान बनायेंगे. आज तक किसी ने नहीं कहा होगा कि वोट दो तो अच्छी शिक्षा का इंतजाम करूंगा. मैं आज यहां यह कहने आया हूं कि हमें वोट दो, स्कूल बनाएंगे, बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनाएंगे."

दिल्ली-पंजाब सरकार की गिनाई उपलब्धियां 

केजरीवाल ने कहा, "आज राजस्थान में रजिस्टर्ड बेरोजगार युवा 18,500 हैं. कुल मिलाकर तो 50 हजार से ज़्यादा होंगे. क्या कर रहे हैं अशोक गहलोत. मैंने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है, भगवंत मान तीन लाख युवाओं को रोजगार देने जा रहे हैं. दिल्ली में आज सबका इलाज मुफ्त में हो रहा है. गहलोत साहब ने इंश्योरेंस शुरू किया है. यह कब मिलेगा, जब अस्पताल में एडमिट होंगे तब."

भाई-बहन की राजनीति का लगाया आरोप 

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने मिलकर राजस्थान को केवल भ्रष्टाचार दिया है. लोग पैसे देते हैं तो सरकारी नौकरी मिलती है. पंजाब में 30 हजार नौकरियां दी हैं, किसी से एक पैसा नहीं लिया. क्योंकि मुख्यमंत्री ईमानदार है. यहां जब वसुंधरा राजे की सरकार थी तब अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, आज बेचारा सचिन पायलट रो रो कर मर गया कि गिरफ़्तार करो. अशोक गहलोत कहते हैं मैं नहीं करूंगा मेरी बहन लगती है. अगर भाई बहन की राजनीति करानी हो तो इन्हें वोट दे देना."

मुफ्त बिजली को लेकर सरकार पर निशाना 

उन्होंने कहा, "राजस्थान में दिल्ली की देखा देखी इन्होंने 100 यूनिट बिजली मुफ़्त की है. लेकिन बिजली आती नहीं, दिल्ली और पंजाब में बिजली आती है. चुनाव की वजह से यहां बिजली मुफ़्त की गई है. चुनाव खत्म होगा तो कह देंगे पैसा नहीं है और खत्म कर देंगे. आप को वोट दो, बिजली 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी. हम सब मिल जाएं तो राजस्थान को संपन्न राज्य बना सकते हैं. आज हमारे देश की यह हालत इन दोनों पार्टियों (बीजेपी-कांग्रेस) के कारण है."

ये भी पढ़ें: 

Nehru Museum Row: नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर कांग्रेस कर रही निंदा, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजन कह रहे ये बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget