एक्सप्लोरर

बीजेपी का आरोप, AAP ने 100 करोड़ में बेचे राज्यसभा टिकट

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, ''सुशील गुप्ता मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं. उन्होंने मुझे बताया है कि आप ने 50 करोड़ लेकर उन्हें टिकट दिया है.''

नई दिल्ली: पहली बार राज्यसभा में एंट्री करने जा रही है अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इनमें संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता का नाम शामिल है. पार्टी के इस फैसले से कवि कुमार विश्वास और पत्रकार रहे आशुतोष को तगड़ा झटका लगा है. इन दोनों का टिकट पार्टी ने काट दिया है.

इस पूरे मामले में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर 50 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, ''सुशील गुप्ता मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं. उन्होंने मुझे बताया है कि आप ने 50 करोड़ लेकर उन्हें टिकट दिया है.''

वर्मा ने कहा, ''मैं केजरीवाल को खुली चुनौती देता हूं वो अपना नार्को टेस्ट करवा लें. अगर वो अपने मुंह से खुद ना कहें कि 100 करोड़ में दो टिकट दिए तो मैं परिवार के साथ देश छोड़ कर चला जाऊंगा.''

केजरीवाल पर आरोप लगाने वाले प्रवेश वर्मा बीजेपी के इकलौते नेता नहीं हैं, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए आरोप लगाया है कि सुशील गुप्ता को राज्यसभा का टिकट देने के लिए 70 करोड़ रुपये की डील हुई है.

हरीश खुराना ने कहा, ''मैं सुशील गुप्ता को नजदीक से जानता हूं. जानकारी के मुताबिक टिकट लगभग 70 करोड़ में सुशील गुप्ता जी के साथ डील हुई है. मैंने सुना था कि बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रूपैया,ये कहावत केजरीवाल जी पर चरितार्थ होती है.''

हरीश खुराना ने कहा, ''केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर उनका अपमान किया है. कुमार विश्वास बीजेपी में जाएंगे या नहीं ये भविष्य तय करेगा लेकिन वो टिकट के हकदार थे, उनके साथ गलत हुआ.''

केजरीवाल के पुराने साथियों ने भी बोला हमला

केजरीवाल के पुराने साथियों ने भी राज्यसभा टिकट बंटवारे को लेकर उन पर हमला बोला है. आंदोलन के दिनों में केजरीवाल के साथी रहे योगेंद्र यादव ने कहा, ''मैंने तीन सालों में न जाने कितनों से कहा कि केजरीवाल में जो भी दोष हों, मगर कोई उन्हें खरीद नहीं सकता. कपिल मिश्रा के आरोपों को भी इसलिए मैंने खारिज किया. आज समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या कहूं? हैरान हूं, स्तब्ध हूं और शर्मसार भी.''

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने भी टिकट बंटवारे को लेकर पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया है. कपिल मिश्रा ने कहा, ''पार्टी में कई नाम चर्चा में थे लेकिन जिनके नाम चर्चा में थे उनके पास पैसा नहीं था. पैसा पंजाबी बाग के क्लब का कोई मालिक ही दे सकता था, ऐसा ही हुआ है. मैं कल सुबह नौ बजे राजघाट पर उपवास और मौनव्रत के लिए बैठूंगा.''

पार्टी के फैसले के बाद कुमार विश्वास ने क्या कहा?

कुमार विश्वास ने कहा, ''मैंने जो सच बोला था उसका पुरस्कार मुझे दंड स्वरूप दिया गया. अरविंद ने मुझे मुस्कुराते हुए कहा था कि सरजी आपको मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे. मैं उनको बधाई देता हूं कि मैं अपनी शहादत स्वीकार करता हूं. पर एक निवेदन है कि शव से छेड़छाड़ ना करें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget