एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कहा- धर्मांतरण के खिलाफ बने सख्त कानून, BJP ने ऐसे किया पलटवार

Punjab Election 2022: पंजाब में धर्मांतरण के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घिरते दिख रहे हैं. पंजाब में धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब के जालंधर में शनिवार को चुनावी प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के धर्मांतरण को लेकर दिये एक बयान पर दिल्ली में बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिये हैं. दरअसल शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था कि धर्म सबका व्यक्तिगत मामला है, सबको कोई ग्रन्थ या कोई भगवान पूजने का हक है. रिलिजियस कन्वर्जन पर कानून बिल्कुल बनना चाहिए लेकिन ऐसे कानून से किसी को गलत तरीके से परेशान नहीं करना चाहिए. डराकर जो कन्वर्जन कराए जाते हैं वो गलत हैं.

धर्मांतरण के मुद्दे पर घिरे अरविंद केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी ने सवाल उठाते हुये कहा कि पहले धर्मांतरण पर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को बिल लेकर आना चाहिये, बीजेपी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ चुनाव और वोटों की राजनीति करते हैं. इस पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि ये सच है कि पंजाब में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. पंजाब की अस्मिता, संस्कृति और धर्म ख़तरे में है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि 'केजरीवाल पंजाब में लुक छिप कर ये बात कर रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विधानसभा में इसको लेकर क़ानून बनाने के लिये बिल लेकर क्यों नहीं आते. ये अरविंद केजरीवाल का घोर अवसरवाद है जो पंजाब में चुनाव के समय लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं.'

बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल उठाए

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने भी केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सत्ता में है और दिल्ली में हम देखते हैं कि धर्मांतरण से जुड़े मामले सामने आते हैं तो वो चुप रहते हैं, इस बारे में कुछ नहीं बोलते हैं.' हरीश खुराना ने कहा कि 'खासतौर पर जब से यूपी में बीजेपी की सरकार आई है, तब से यूपी में धर्मांतरण बैन है लेकिन दिल्ली में धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया, अब जब पंजाब में चुनाव है और पंजाब में धर्मांतरण का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है तो आप वहां जाकर धर्मांतरण की बात कर रहे हैं.' हरीश खुराना ने कहा कि मेरा मानना यह है कि पहले आप अपने घर से शुरुआत करिए दिल्ली से शुरुआत करिए, उपराज्यपाल से बात करके बिल लाना चाहिए कि दिल्ली में धर्मांतरण पर बैन लगे.

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में सभी 60 सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार, किसे-कहां से मिला टिकट

बांटने की राजनीति कर रहे विपक्षीः अरविंद केजरीवाल

बीजेपी के सवाल खड़े करने के बाद जब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल से इस बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सवाल पूछा गया कि आपके विपक्षी आप पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आप धर्मांतरण को लेकर दिल्ली विधानसभा में बिल क्यों नहीं लाते, जहां आपकी सरकार है? इस पर अरविंद केजरीवाल ने ज़्यादा कुछ ना कहते हुये कहा कि विपक्षी बांटने की राजनीति करते हैं.

दरअसल अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार-प्रसार में लगे हुये हैं. टाउन हॉल और प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिये वो लगातार अलग-अलग मुद्दों पर लोगों तक पंहुचने की कोशिश कर रहे हैं. इसी दौरान उनसे पंजाब में हो रहे धर्मांतरण को लेकर सवाल पूछा गया था.

UP Assembly Elections 2022: अखिलेश पर वार, BJP पर निशाना, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है, आंख बंद कर वोट देगा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget