एक्सप्लोरर

जेल से ही काम करेंगे केजरीवाल, CM के समर्थक नहीं मनाएंगे होली, PM आवास के घेराव का आह्वान

Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों में पानी के पर्याप्त टैंकर मुहैया कराने का निर्देश दिया.

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच सीएम केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्‍टडी से अपना पहला आदेश जारी किया है. सूत्रों के मुताबिक वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रख सकते हैं.

AAP नेता आतिशी ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों में पानी के पर्याप्त टैंकर मुहैया कराने का निर्देश दिया. साथ ही सीवर की समस्याओं का समाधान करने का भी निर्देश दिया है. मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली को अपना परिवार मानते हैं. 

ईडी ने आतिशी के बयान के लिया संज्ञान
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की मंत्री आतिशी के उस बयान पर संज्ञान लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी और सीवरेज से संबंधित जन कल्याण कार्य शुरू करने के लिए एजेंसी की हिरासत से उन्हें निर्देश भेजे थे.

10 प्वाइंट में समझें अब तक क्या-क्या हुआ?

1- सूत्रों ने कहा कि संघीय एजेंसी यह पता लगाने के लिए जांच करेगी कि क्या गिरफ्तार मुख्यमंत्री के ये निर्देश विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत के ईडी और केजरीवाल को उनकी हिरासत अवधि के दौरान जारी किए गए आदेश के अनुरूप थे.

2- AAP पार्टी कार्यकर्ता आज होली नहीं मनाएंगे और इस दौरान पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करने का आह्वान किया है.

3- इससे पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए शहीदी पार्क में इकट्ठा हुए. कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा है.

4- विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने शहीदी पार्क की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी. भारी बैरिकेडिंग के कारण मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में  यातायात प्रभावित हुआ.

5- कुछ आप समर्थक आईटीओ फुटओवर ब्रिज के पास बड़े-बड़े बैनर लेकर इकठ्ठा हुए. इन बैनर पर लिखा था, "मैं भी केजरीवाल". 

6- मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कई पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था.

7- आम आदमी पार्टी ने जोर देकर कहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. भले ही उन्हें जेल के अंदर से काम करना पड़े.

8- दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं. ऐसी कोई जेल नहीं है जो उन्हें लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके. मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपने वादे निभाऊंगा."

9- दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर मामले की सुनवाई करेगा. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के साथ-साथ ईडी को सात दिनों के लिए अपनी हिरासत देने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है.

10- आम आदमी पार्टी प्रमुख को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था.

यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट की जारी, कंगना रनौत, सीता सोरेन समेत इन नेताओं के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget