एक्सप्लोरर

DDCA मामला: केजरीवाल समेत इन नेताओं ने जेटली से मांगी माफी, कुमार विश्वास का इनकार

केजरीवाल और आप नेताओं ने जेटली के खिलाफ डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर टिप्पणियां की थीं जिसके बाद जेटली ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करा दिया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है. केजरीवाल के अलावा पार्टी नेता संजय सिंह, आशुतोष और राघव चड्ढा ने भी जेटली से माफी मांगी है. वित्त मंत्री ओर से केस वापस लेने की बात कही गई है. यानी वित्त मंत्री ने केजरीवाल को माफ कर दिया है.

कुमार विश्वास ने माफी मांगने से किया इनकार वहीं दूसरी ओर इसी मामले में आरोपी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने जेटली से माफी मांगने से इनकार कर दिया है. कुमार विश्वास का कहना है कि माफी मांगकर अपने खिलाफ केस खत्म करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के सभी केस खत्म करवाने चाहिए. उन्होंने कहा कि सिर्फ चार दिन कोर्ट ना जाना पड़े, आपका पद बना रहे इसलिए माफी मांगना गलत है, इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाता है.

जेटली को भेजे माफी नामे में केजरीवाल ने क्या लिखा? वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे माफी नामे में केजरीवाल ने लिखा, ''मैंने दिसंबर, 2015 में आपको लेकर बयान दिया था. मेरे द्वारा दिया गया बयान कुछ ऐसे दस्तावेजों और जानकारियों पर आधारित था, जो मुझे कुछ लोगों द्वारा मुहैया कराई गई थी. हालांकि अब मुझे पता चल गया है कि जो भी जानकारी मुझे मिली थी वह सही नहीं थी और उन गलत जानकारियों के आधार पर मैंने आपके ऊपर आरोप लगाए थे.. इन आरोपों से आपकी छवि को जो भी नुकसान हुआ है मैं उसके लिए आपसे और आपके परिवार से माफी मांगता हूं.'

क्यों माग रहे हैं माफी? बता दें कि इससे पहले केजरीवाल बिक्रम सिंह मजीठिया, केंद्रीय मंत्री नितिन गठकरी और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल से भी माफी मांग चुके हैं. जानकारी के मुताबिक इन केस की वजह से केजरीवाल का काफी वक्त कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने में खर्च होता है. जिससे वे ना तो पार्टी और ना ही सरकार पर ध्यान दे पा रहे हैं. माफी मांगकर केस खत्म करना इसी रणनीति का हिस्सा है.

मानहानि के इन मामलों का सामना कर रहे हैं केजरीवाल - 2013 में शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने केजरीवाल पर केस किया. केजरीवाल ने टेलीवीजन शो और प्रदर्शन के दौरान शीला पर अभद्र टिप्पणी की थी.

- 2013 में ही अमित सिब्बल ने भी केजरीवाल पर मानहानि का केस कर दिया. केजरीवाल ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक दूरसंचार कंपनी की पैरवी करने के लिए अपने पिता के पद का फायदा उठाया. केजरीवाल सिब्बल और उनके बेटे से माफी मांग चुके हैं.

- 2014 में नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा कर दिया. उन्होंने भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम लिया था.गडकरी से भी केजरीवाल लिखित रूप से माफी मांग चुके हैं.

- अरुण जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि के तीन केस किए हैं. पहला, डीडीए में भ्रष्टाचार के आरोप पर 10 करोड़ का मुकदमा, दूसरा मुख्यमंत्री दफ्तर पर रेड के मामले में जेटली का नाम घसीटने पर मुकदमा और तीसरा, केजरीवाल के वकील जेठमलानी द्वारा क्रूक कहने पर 10 करोड़ का मुकदमा.

- केजरीवाल, अवतार सिंह भड़ाना से भी माफी मांग चुके हैं और इस केस में भी उन्हें राहत मिल गई थी. केजरीवाल ने 31 जनवरी 2014 को एक आपत्तिजनक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने कहा था कि भड़ाना देश के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं.

- 2013 में सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने उन पर केस किया था. आप का टिकट ना देने और अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में सुरेंद्र ने केजरीवाल पर मानहानि का केस किया था.

- 2016 में रमेश बिधूडी ने अपने खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने के लिए केजरीवाल पर मानहानि का केस किया.

- 2016 में चेतन चौहान ने अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद केजरीवाल पर मानहानि का केस किया.

- केजरीवाल ने मजीठिया के कथित तौर पर पंजाब के ड्रग माफ़िया के साथ संबंध होने के आरोप लगाए थे. अब इन्हीं आरोपों पर उन्होंने माफी मांग ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget