एक्सप्लोरर

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा है कि एक मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का आंदोलन शुरू होगा और जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नही मिलता ये आंदोलन खत्म नही होगा.

नई दिल्लीदिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. सीएम केजरीवाल ने खुद इस बात की जानकारी दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण में दी है.

सीएम केजरीवाल ने कहा है, ‘’एक मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का आंदोलन शुरू होगा और जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नही मिलता ये आंदोलन खत्म नही होगा.’’ केजरीवाल का सवाल- पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा है, ‘’पिछले 70 सालों से दिल्ली के लोगों का अपमान हो रहा है. अंग्रेज़ों के जाने और जनतंत्र लागू हो जाने के बावजूद दिल्ली में जनतंत्र लागू नहीं हुआ, क्योंकि दिल्ली में लोग सरकार तो चुनते हैं लेकिन इस चुनी हुई सरकार के पास काम करने के लिए कोई पावर नहीं है.’’ केजरीवाल ने सवाल खड़ा किया, ‘’दिल्ली के लोगों के वोट की क़ीमत कम क्यों रखी गई है? पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? क्राइम कैपिटल हो गई है दिल्ली- केजरीवाल केजरीवाल ने कहा, ‘’पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग की थी, लेकिन अब दोनों मुकर गए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’दिल्ली क्राइम कैपिटल हो गई है, क्योंकि दिल्ली की पुलिस प्रधानमंत्री के पास है और वहां तक दिल्ली के लोगों की पहुंच नहीं है. मैं चार साल से कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे समय नहीं मिला.’’ प्रधानमंत्री जी आप पाकिस्तान संभाल लो जो आपसे संभल नहीं रहा- केजरीवाल सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’प्रधानमंत्री जी आप पाकिस्तान संभाल लो जो आपसे संभल नहीं रहा, हम दिल्ली का क्राइम सम्भाल लेंगे. दिल्ली गंदी इसलिए है, क्योंकि एमसीडी दिल्ली के पास नहीं है. दिल्ली में दो लाख नई नौकरियां निकल सकती हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को पावर ही नहीं है वैकेन्सी निकालने की.’’ उन्होंने कहा, ‘’केंद्र सरकार को चार बार लिखा कि हम विश्वविद्यालय और नए कॉलेज बनाना चाहते हैं, लेकिन ये खोलने नहीं दे रहे. इन सब चीज़ों के बावजूद हमने दिल्ली में काम करके दिखाया है.’’ सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’अब एक ही रास्ता है, आंदोलन. पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए आंदोलन. मेरा वादा है जिस दिन दिल्ली पूर्ण राज्य बन गई दस साल में रह परिवार को एक घर देंगे, सब झुग्गी को पक्का करेंगे, दिल्ली लंदन पेरिस से ज़्यादा साफ होगी. एक मार्च से आंदोलन शुरू होगा. मैं अनिश्चित क़ालीन उपवास पे बैठ रहा हूं.’’

यह भी पढ़ें-

अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अर्धसैनिक बलों को भी मिलेगा शहीद का दर्जा- राहुल गांधी

यूपी में गठबंधन और भाजपा से टक्कर लेने के लिए ये है प्रियंका गांधी का प्लान

एयरो इंडिया 2019: पार्किंग में लगी भीषण आग, करीब 100 कार जलकर खाक

विराट कोहली बोले, 'हम देश के साथ खड़े हैं, वही होगा जो सरकार और BCCI चाहेगी'

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget