एक्सप्लोरर

AIIMS में डायलिसिस के बाद अरुण जेटली को मिली छु्ट्टी

यह अभी साफ नहीं है कि जेटली दफ्तर जाना कब शुरू करेंगे. वह पिछले सोमवार से दफ्तर नहीं आ रहे हैं. वह राज्यसभा में पुनर्निर्वाचित होने के बाद शपथ भी नहीं ले सके हैं.

नई दिल्ली: किडनी की समस्या से जूझ रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज एम्स में डायलिसिस हुई. कुछ घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. जेटली के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का कोई ट्रांसप्लांट नहीं किया गया और उन्हें डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह डायलिसिस और दवाओं से बेहतर हो सकते हैं. उन्हें शुक्रवार शाम को एम्स में भर्ती कराया गया था.

डायलिसिस के लिए ले जाने से पहले डॉक्टरों ने जेटली को दो दिन तक निगरानी में रखा. उन्होंने यह देखने के लिए कुछ वक्त इंतजार करने का फैसला किया है कि किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी जरूरी है या नहीं. संक्रमण के जोखिम की वजह से जेटली को नियंत्रित माहौल में रखा जाएगा. यह अभी साफ नहीं है कि जेटली दफ्तर जाना कब शुरू करेंगे. वह पिछले सोमवार से दफ्तर नहीं आ रहे हैं. वह राज्यसभा में पुनर्निर्वाचित होने के बाद शपथ भी नहीं ले सके हैं.

हालांकि एम्स के सूत्रों ने कहा कि वह निगरानी में हैं और जल्द उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो सकता है. जेटली की पिछले कुछ दिन में कई मेडिकल जांच की गई. जेटली को डायबिटीज की समस्या है और वह किडनी संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं.

वह अपोलो अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ संदीप गुलेरिया की देखरेख में हैं जो एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के भाई हैं. रणदीप गुलेरिया और जेटली पारिवारिक मित्र हैं. जेटली ने 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय संवाद में शामिल होने के लिए लंदन जाने का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया था. उन्होंने गुरूवार को ट्वीट कर अपनी बीमारी की पुष्टि की थी.

जेटली ने ट्वीट किया था, ‘‘किडनी संबंधी समस्याओं और कुछ संक्रमणों के लिए मेरा इलाज चल रहा है.’’ उन्होंने बीमारी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन बताया था कि वह फिलहाल घर में नियंत्रित वातावरण में काम कर रहे हैं.

लंबे समय से डायबिटीज की समस्या के चलते बढ़ रहे वजन की वजह से सितंबर 2014 में जेटली ने बेरियाट्रिक सर्जरी कराई थी. पहले यह सर्जरी मैक्स अस्पताल में की गयी थी लेकिन उन्हें बाद में जटिलताओं की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था. कई साल पहले जेटली की हार्ट सर्जरी भी की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget