एक्सप्लोरर

India-France Relation: थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चार दिवसीय दौरे पर फ्रांस रवाना, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

General Manoj Pande News: जनरल मनोज पांडे फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, थलसेना प्रमुख और लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांडर शामिल हैं.

General Manoj Pande France Visit: थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रविवार (13 नवंबर) को फ्रांस की यात्रा पर रवाना हुए हैं. सेना ने एक बयान में कहा कि थलसेना प्रमुख 14 से 17 नवंबर तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे. चार दिवसीय यात्रा के दौरान, वह अपने समकक्षों और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना है. थलसेना प्रमुख तेजी से बदल रही भू-राजनीतिक स्थिति के बीच भारत व फ्रांस की सेनाओं में ‘‘विश्वास के बंधन’’ को और मजबूत करने के उद्देश्य से गए हैं.

जनरल पांडे फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, थलसेना प्रमुख और लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांडर शामिल हैं. सेना ने अपने बयान में कहा कि चार दिवसीय दौरे के दौरान, वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अपने समकक्षों और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. 

न्यूव चैपल इंडियन मेमोरियल पर पुष्पांजलि करेंगे अर्पित

सेना ने कहा कि जनरल पांडे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 4,742 भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में बनाए गए ‘न्यूव चैपल इंडियन मेमोरियल’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. पांडे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुख, और कमांडर कमांडमेंट डेस फोर्सेस टेरेस्ट्रेस (सीएफटी) /लैंड कॉम्बैट फोर्सेज की कमान से मिलने वाले हैं, जहां वह भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. 

सैन्य स्कूल का भी दौरा करेंगे

सेना ने कहा कि थलसेना प्रमुख ‘इकोले मिलिटेयर’ का भी दौरा करेंगे, जिसमें पेरिस में विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान शामिल हैं. बयान में कहा गया कि पांडे फ्रांसीसी सैन्य अकादमी ‘इकोले डी गुएरा-टी’ में एक पाठ्यक्रम में शामिल वरिष्ठ स्टाफ अधिकारियों को संबोधित करेंगे. सेना ने आगे कहा कि पांडे ड्रैगुइगन में प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान सैन्य स्कूल का भी दौरा करेंगे, जहां कमीशन प्राप्त अधिकारियों और गैर-कमीशन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है. 

दोनों सेनाओं के बीच विश्वास होगा मजबूत 

बयान में कहा गया कि विस्तारित रक्षा सहयोग, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का व्यापक पहलू शामिल है, ने दोनों सेनाओं के बीच हर स्तर पर मजबूत संबंध स्थापित किए हैं. इसमें कहा गया कि थलसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा से दोनों सेनाओं के बीच विश्वास तथा समझ का बंधन और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें-

Watch: 'काला चश्मा' गाने पर बर्फीली पहाड़ी पर जवानों ने लगाई आग! LoC का ये वीडियो जरूर देखना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget