एक्सप्लोरर

'सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए', आर्मी चीफ की राहुल गांधी को नसीहत, चीन को लेकर भी कही ये बात

Upendra Dwivedi: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत-चीन के बीच किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रहे, इसके लिए हमने बातचीत का रास्ता अपनाया है. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पहले बातचीत करता है.

Army Chief Upendra Dwivedi: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारत-चीन सीमा विवाद के साथ-साथ देश के भीतर सेना को लेकर हो रही राजनीति पर बयान दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिनों दावा किया था कि चीफ ऑफ आर्मी ने ये कहा कि लद्दाख सेक्टर में घुसपैठ हुई थी. इसी पर सेनाध्यक्ष ने उन्हें जवाब दिया.

'हमने चीन के साथ बातचीत का रास्ता अपनाया'

न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में सेना प्रमुख ने कहा कि हमने चीन के साथ बातचीत के रास्ते को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा, "भारत-चीन के बीच बातचीत से सभी संदेह दूर होंगे. हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रहे. इसके लिए हमने कोर कमांडर्स को पावर दी है कि वे अपने लेवल तक इस पर फैसला ले सकें. इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की मंजूरी की जरूरत नहीं है."

'पहले कहा जाता था दिल्ली से हुक्म आएगा'

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, "पहले सीमा पार से हमें कहा जाता था कि साथी आपका हुक्म तो दिल्ली से आएगा, हम तो यहीं से फायर कर देंगे." उपेंद्र द्विवेदी महिलाओं को सेना में शामिल करने के हिमायती रहे हैं. उन्होंने महिलाओं को देवी काली की तरह सेना में शामिल करने को लेकर फिर से बयान दिया. इस दौरान उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी जिक्र किया.

आर्मी चीफ ने हथियारों की बिक्री को लेकर कहा, "हमारे यहां अब विदेशों से हथियार भेजे जा रहे हैं. ऐसा इसलिए हो पा रहा है क्योंकि अब हथियार बनाने वाली कंपनियों को आसानी से लाइसेंस मिल रहा है और उन्हें छूट भी मिल रही है. भारत हमेशा पहले बातचीत का रास्ता खोजता है, लेकिन जब जरूरी होगा तो हम जंग से भी पीछे नहीं हटेंगे."

ये भी पढ़ें :  चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, नए CEC की नियुक्ति का भी किया गया है विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget