एक्सप्लोरर

Army Chief Ladakh Visit: चीन से एलएसी पर विवाद के बीच आर्मी चीफ ने किया पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाकों का दौरा

Army Chief Ladakh Visit: सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, जनरल नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में कई अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया जहां उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

Army Chief Ladakh Visit: दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख गए सेनाध्यक्ष एम.एम. नरवणे ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाकों का दौरा किया.  इस दौरान चीन के साथ लंबे समय से एलएसी पर चले आ रहे गतिरोध के बीच सेना की तैयारियों और वहां के हालात का जायजा लिया. एक ट्वीट में भारतीय सेना ने बताया कि आर्मी चीफ ने वहां पर तैनात जवानों से बातचीत की और उनका हौसला अफजाई की. अधिकारियों ने बताया कि नरवणे को 14वीं कोर के मुख्यालय में क्षेत्र की समग्र स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के रूप में जाना जाता है. इस कोर के पास लद्दाख में चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रखवाली की जिम्मेदारी है.

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जनरल नरवणे ने रणनीतिक रूप से संवेदनशील रेजांग-ला क्षेत्र का दौरा किया और देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां एक युद्ध-स्मारक का दौरा किया. थल सेना प्रमुख ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर से भी मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जनरल नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में कई अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया जहां उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनकी दृढ़ता और मनोबल ऊंचा बनाए के लिए उनकी सराहना की.’’

दौरे से एक दिन पहले नरवणे ने कहा कि जब देश कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा था, चीन के साथ ‘‘अभूतपूर्व’’ सैन्य गतिरोध के मद्देनजर तत्काल कदम उठाने और बड़े पैमाने पर संसाधनों को जुटाने की आवश्यकता पड़ी. उद्योग संघ में एक व्याख्यान के दौरान गुरूवार को नरवणे ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच अभूतपूर्व घटनाक्रम के लिए बड़े पैमाने पर संसाधन जुटाने, बलों की व्यवस्था और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता थी.’’

भारत ने गुरूवार को सीमा विवाद के लिए दोषी ठहराने के प्रयास पर चीन पर निशाना साधा और कहा कि क्षेत्र में एलएसी पर यथास्थिति को बदलने के लिए चीनी सेना द्वारा ‘‘भड़काऊ’’ व्यवहार और ‘‘एकतरफा’’ प्रयासों ने क्षेत्र में अमन-चैन की स्थिति को गंभीर नुकसान पहुंचाया.

ये भी पढ़ें:

पूर्वी लद्दाख में LAC के पास स्थिति मजबूत करने में जुटा चीन, सैटेलाइट इमेज से सामने आई जानकारी

India-China standoff: विवादित इलाकों में ड्रोन से निगरानी कर रहा है चीन, भारत की भी पैनी नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget