एक्सप्लोरर

'ड्रैगन' से निपटने को इंडिया के लिए जरूरी हैं 5Cs, 'ग्रे जोन' का जिक्र कर आर्मी चीफ ने बता दी बड़ी बात!

India-China Conflict: भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि डिप्लोमेटिक साइड से जो बातचीत चल रही है, उसे ग्राउंड पर दोनों सेनाओं के मिलिट्री कमांडर देखते हैं.

Army Chief Upendra Dwivedi: भारत और चीन के बीच तनातनी के बीच डिप्लोमेटिक साइड से बातचीत जारी है. उम्मीद की जा रही है कि एलएसी के मुद्दे पर ड्रैगन के साथ ये बातचीत सफल होगी. इन सब के बीच भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने चीन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ड्रैगन के साथ आज भी स्थिति सामान्य नहीं है.

चाणक्य डिफेंस डायलॉग में बोलते हुए आर्मी चीफ ने कहा, “जहां तक ​​चीन का सवाल है, यह काफी समय से हमारे दिमाग में कौंध रहा है. चीन के साथ आपको प्रतिस्पर्धा, सहयोग, सह-अस्तित्व, टकराव और मुकाबला करना होगा तो आज स्थिति क्या है? यह स्थिर है, लेकिन यह सामान्य नहीं है और यह संवेदनशील है. हम चाहते हैं कि स्थिति अप्रैल 2020 से पहले जैसी हो जाए, चाहे वह ज़मीन पर कब्ज़ा करने की स्थिति हो या बनाए गए बफर ज़ोन या गश्त की योजना हो जो अभी तक बनाई गई है.”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए जब तक वह स्थिति बहाल नहीं हो जाती, जहां तक ​​हमारा सवाल है, स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी और हम किसी भी तरह की आकस्मिकता का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. विश्वास सबसे बड़ी क्षति बन गया है.”

‘एलएसी पर चीन के बसे गांव चिंता की बात नहीं’

उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “चीन ने जो एलएसी पर जो गांव बसाए हैं वो आर्टिफिशियल माइग्रेशन है और बस्तियां बसा रहे हैं. वो कोई बड़ी समस्या नहीं है. ये उनका देश है, वो जो चाहें कर सकते हैं लेकिन हम जो साउथ चाइना सी मे देखते हैं. जब हम ग्रे जोन की बात करते हैं तो शुरू में हमें मछुआरे जैसे लोग मिलते हैं जो सबसे आगे रहते हैं और उन्हें बचाने के लिए आप देखते हैं कि सेना आगे बढ़ रही है. जहां तक भारतीय सेना का सवाल है तो हम पहले से ही इस तरह के आदर्श गांव बना रहे हैं.”

‘भारत भी बसा रहा बेहतर गांव’

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अब राज्य सरकारों को उन संसाधनों को लगाने का अधिकार दिया गया है और यह वह समय है जब सेना, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की निगरानी सभी एक साथ आ रहे हैं. इसलिए अब जो मॉडल गांव बनाए जा रहे हैं वे और भी बेहतर होंगे.”

ये भी पढ़ें: ड्रोन से बम, 900 उग्रवादियों की घुसपैठ? मणिपुर हिंसा के बीच सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने खोली झूठ की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget