एक्सप्लोरर

सेना प्रमुख ने जैसलमेर स्थित सैन्य कोरांटीन सेंटर का किया दौरा, ईरान से निकाले गए 484 भारतीयों को रखा गया है

इस सेंटर में ईरान से निकाले गए 484 भारतीयों को रखा गया है. 'हर काम देश के नाम' के तहत कोरांटीन सेंटर बनाया गया है. थन सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की.

 

जैसलमेर: थलसेना प्रमुख‌ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को जैसलमेर सैन्य स्टेशन कोरांटीन (क्वारेंटाइन) सेंटर का दौरा किया. सेना प्रमुख ने यहां ईरान से लाए गए भारतीयों की सुविधाओं सहित कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की.

बता दें कि सेना ने 'हर काम देश के नामके तहत राजधानी दिल्ली के करीब मानेसरराजस्थान के जैसलमेरजोधपुर और सूरतगढ़ सहित कोलकताचेन्नई और सिकंदराबाद में विदेश से लाए जा रहे भारतीयों और विदेशी नागरिकों के लिए कोरांटीन सेंटर स्थापित किए हैं ताकि कोरोना वायरस से बचाव में सरकार की हर संभव मदद की जाए

जैसलमेर स्थित कोरांटीन सेंटर में इस वक्त 484 भारतीय रह रहे हैं जिन्हें ईरान से निकाल दिया गया है. इनमें से अधिकतर कश्मीर और लद्दाख के निवासी हैं और ईरान में तीर्थ यात्रा के लिए गए थे. ईरान में कोरोना वायरस फैलने के चलते वहां से उन्हें विशेष विमान से भारत लाया गया है

195 भारतीयों का एक और दल ईरान से एक विशेष विमान से बुधवार शाम जैसलमेर लाया गया. इन यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद जैसलमेर स्थित सैन्य कोरांटीन केन्द्र ले जाया गया. इस दल के आने से जैसलमेर स्थित सैन्य स्वस्थता केन्द्र में रह रहे लोगों की संख्या बढ़ कर  484 हो गयी है.

कोरांटाइन्ड लोगों के ठहरने और उन्हे आरामदायक बनाने के लिए जैसलमेर स्थित सैन्य आईसोलेशन सेंटर सभी सुविधाओं से सुसज्जित है.  महिलाओं और पुरुषों को उनके आयु समूहों के अनुसार अलग-अलग बैरकों में रखा गया हैनिगरानी के लिए चिकित्सा कर्मचारियों की एक समर्पित टीम को स्वस्थता सुविधा में रखा गया है.  सभी कमरों मे टीवी उपलब्ध कराए गए हैं और उनके मनोरंजन के लिए इनडोर और आउटडोर खेलों का प्रबंध भी किया गया है. सैनिकों के बैरक खाली कराकर उन्हें कोरांटीन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है.

सेना प्रमुख ने जैसलमेर स्थित सैन्य कोरांटीन सेंटर का किया दौरा, ईरान से निकाले गए 484 भारतीयों को रखा गया है

इस सेंटर  को पूरी तरह से अलग कर दिया गया है और इसकी सुरक्षा के लिए जवानों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है.  कुल मिलाकर सैन्य स्वस्थता सुविधा को एक उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरांटाइन लोग उस स्थान को स्वस्थ होकार ही छोड़ें.  

थलसेना प्रमुख ने दक्षिणी कमान और विशेष रूप से कोणार्क कोर द्वारा विभिन्न जगह से लाए गए भारतीय नागरिकों की देखभाल करने में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की.

सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों का भी दौरा किया और पश्चिमी सीमाओं के साथ भारतीय सेना की परिचालन तत्परता की समीक्षा कीजबकि सभी सैनिकों को वास्तविक और केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावसायिकता और परिचालन तैयारियों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget