एक्सप्लोरर

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नारायणपुर में 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आईजी सिन्हा ने कहा कि ये सभी नक्सलियों की रणनीतियों से तंग थे. लगातार प्रताड़ित हो रहे थे, इसलिए सभी ने हथियार छोड़ने का फैसला किया. इन सभी को राहत और पुर्नवास नीति के तहत सभी को लाभ दिए जाएंगे.

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस अधिकारियों के सामने 60 नक्सलियों ने 7 हथियार के साथ समर्पण किया. समर्पण के समय पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर जितेंद्र शुक्ल, अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मौजूद थे. इनमें से 5 नक्सलियों को पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने प्रोत्सहान राशि प्रदान की. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 40 पुरुष और 20 महिला नक्सली शामिल हैं. नक्सलियों ने 7 भरमार बंदूकों के साथ समर्पण किया है. रणनीतियों से तंग थे नक्सली आईजी सिन्हा ने कहा कि ये सभी नक्सलियों की रणनीतियों से तंग थे. लगातार प्रताड़ित हो रहे थे, इसलिए सभी ने हथियार छोड़ने का फैसला किया. इन सभी को राहत और पुर्नवास नीति के तहत सभी को लाभ दिए जाएंगे. नारायणपुर जिले के अलग-अलग स्थानों के नक्सलियों ने किया सरेंडर आईजी सिन्हा ने कहा कि नारायणपुर जिले के अलग-अलग स्थानों के नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें लच्छु यादव कानागांव जन मिलिशिया कमांडर,नरसिंग कवाची इरकभट्टी डीएकेएमएस अध्यक्ष, बजाऊ कवाची इरकभट्टी जन मिलिशिया डिप्टी कमांडर सहित इरकभट्टी मिलिशिया सदस्य क्रमश: सुखमती, संगीता उसेंडी, सोनारू कचलाम, बुद्धराम वड्दा ,सोमारू सलाम, लक्ष्मण नुरेटी, बालसिंग वड्दा, रमेश नुरेटी, राधिका कचलाम, संतोषी कवाची, सुशीला कोर्राम सहित अन्य 2 नाबालिग शामिल हैं. ग्राम कोहकामेटा से सुखराज कवाची कोहकामेटा जन मिलिशिया कमांडर, मुन्नाराम कवाची कोहकामेटा जन मिलिशिया डिप्टी कमांडर सहित कोहकामेटा मिलिशिया सदस्य में क्रमश: महेंद्र नुरेटी, रमेश आचला, शिवलाल कवाची, मालू कवाची, खिलेश्वर नुरेटी, रमेश नुरेटी, जैसू कवाची, सनवारी उसेण्डी, लच्छन्ति र्जुी, लच्छन उर्फ लच्छन्ति नुरेटी, विमला सहित 5 नाबालिग शामिल हैं. ग्राम इरकभट्टी से सन्नूराम पोटाई इरकभट्टी जन मिलिशिया कमांडर, रमलुराम पोटाई इरकभट्टी जन मिलिशिया डिप्टी कमांडर के साथ इरकभट्टी मिलिशिया सदस्य क्रमश: रैनूराम पोटाई, जुग्गाराम पोटाई, सुरेश पोटाई, कमलू पोटाई, सुखयारी पोटाई, सोनारू राम, रोशन सहित 1 नाबालिग शामिल हैं. ग्राम कच्चापाल से जैसू वड्दा कच्चापाल इरकभट्टी जन मिलिशिया कमांडर, सुनील उसेण्डी कच्चापाल इरकभट्टी जन मिलिशिया डिप्टी कमांडर सहित कच्चापाल इरकभट्टी मिलिशिया सदस्य क्रमश: रजाऊ आचला ,संजू आचला, सोमारूराम आचला, रीना उसेण्डी, चैतु , रामलाल वड्डे, भुनेश्वर वड्डे, मिच्चाराम वडदा पिता रामूराम वडदा सहित 5 नाबालिग शामिल हैं. इसी तरह ग्राम ईकमेटा/पिड़दिलपर से सोमारू राम मण्डावी ईकमेटा मिलिशिया सदस्य और हिरमन सिंह पोयाम पिडदिलपर ईकमेटा जनताना सरकार सदस्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि, समर्पित नक्सलियों को दस साल पहले नक्सली कमांडर नवीन कतरू ने इरकभट्टी जनताना सरकार के मिलिशिया सदस्य और सहयोगी बनाया था. तभी से सक्रिय रहकर राज्य और केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करने, सरकार के विरूद्ध जनता को भड़काने, शासकीय ईमारतों, स्कूल, अस्पताल, रोड व अन्य संपत्तियों को क्षतिग्रस्त करने, मीटिंग लेने, बच्चों-युवाओं को बहला फुसलाकर नक्सली संगठन में शामिल करने, पुलिस व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने, संतरी ड्यूटी करने, नक्सलियों की भोजन की व्यवस्था करने, गांव में पुलिस के आगमन की सूचना देने, नक्सली संगठन का प्रचार -प्रसार करने में शामिल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget