एक्सप्लोरर

Apple Hacking: पीयूष गोयल का व‍िपक्ष पर पलटवार, बोले- 'वो खुद अंतर्कलह में उलझे हैं, टीका ट‍िप्‍पणी की बजाय...'

Apple Hacking Case: एपल से म‍िले फोन हैकिंग अलर्ट के बाद से व‍िपक्षी नेता मोदी सरकार पर न‍िशाना साध रहे हैं. इन सभी आरोपों के जवाब में कई केंद्रीय मंत्री खुलकर जवाब भी दे रहे हैं.  

Piyush Goyal on Apple Hacking: एपल आईफोन हैकिंग मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है. व‍िपक्ष के आरोपों पर केंद्र सरकार ने भी पलटवार क‍िया है. कई केंद्रीय मंत्र‍ियों ने खुलकर आरोपों का जवाब द‍िया है और उनको सिरे से खारिज कर दिया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि वो (व‍िपक्ष) पहले ही खुद अंतर्कलह में उलझा है. हम पर ट‍ीका ट‍िप्‍पणी करने की बजाय वो अपनी कम‍ियों पर गौर करे. 

'सरकार को ये करने की जरूरत नहीं'

समाचार एजेंसी के मुताब‍िक पीयूष गोयल ने एपल फोन हैकिंग मामले पर किए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी या (विपक्ष) जो भी चाहे हम पर दावा करें, लेक‍िन देश और दुन‍िया जानती है कि आज उनकी क्‍या स्‍थ‍िति है. आपसी झगड़ों में इतने ल‍िपटे और उलझे हुए हैं. उन्हें हम पर टिप्पणी करने के बजाय पहले अपनी कमजोरियों पर ध्‍यान देना चाहिए. यह स्पष्ट है कि सरकार की ना तो इसमें कोई भूमिका है और ना ही उसको ऐसा कुछ करने की जरूरत है.

व‍िपक्ष के नेताओं का एपल से चेतावनी का दावा 

इस बीच देखा जाए तो मंगलवार (31 अक्‍टूबर) को इस मामले के सामने आने के बाद से व‍िपक्ष केंद्र सरकार पर न‍िशाना साधे हुए है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा और आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने दावा किया कि उन्हें एपल से एक चेतावनी मिली है.

'मुद्दा नहीं होने पर लगाते हैं निगरानी होने के आरोप'  

उधर, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आरोपों की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं. मंत्री वैष्णव ने यह भी कहा कि इनकी (विपक्षी दलों) आदत है कि जब भी कोई अहम मुद्दा नहीं होता तो कहते हैं कि निगरानी हुई है. इन्होंने ये आरोप कुछ साल पहले भी लगाने की कोशिश की थी. इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई, लेकिन कुछ नहीं निकला. प्रियंका गांधी ने भी दावा किया था कि उनके दो बच्चों का फोन हैक हुआ था, लेकिन कुछ नहीं हुआ.   

'विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लगाए जासूसी के आरोप'  

विपक्षी नेताओं ने सरकार पर जासूसी के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब भी अडानी से जुड़ा मामला उठाया जाता है तो एजेंसियों को जासूसी में लगा दिया जाता है. उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है, तोता कहीं बैठा है, राजा कहीं और बैठा हुआ है. हकीकत यह है कि सत्ता अडानी के हाथ में हैं. 

यह भी पढ़ें: Apple आईफोन हैकिंग मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले, 'जांच के दिए आदेश, 150 देशों में दिया गया अलर्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget