एक्सप्लोरर

भारत में हैं कितने iPhone यूजर्स? 15 प्रो मैक्स की कीमत में आ जाएंगे 12 स्मार्टफोन, ये है Apple का सबसे सस्ता मॉडल

Apple iPhone: आईफोन भारत में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक है. आईफोन अपने एक्सक्लूसिव फीचर्स और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं.

Iphone: आईफोन मेकर्स एपल ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को भारत में कई विपक्षी नेताओं को अलर्ट मैसेज भेजा. इसमें कहा गया है कि 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स' ने आपके आईफोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और आपकी एपल आईडी से जुड़े हुए आईफोन को स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स ने कंट्रोल करने का प्रयास किया. इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा.

हालांकि, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हैकिंग के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि एपल ने 150 देशों में एडवाइजरी जारी की है. साथ ही एपल ने यह मैसेज अनुमान के आधार पर भेजा है. इसको लेकर कंपनी अपना स्पष्टीकरण भी जारी चुकी है. 

एपल ने क्या कहा?
एपल ने कहा कि खतरे की सूचनाओं के लिए किसी स्पेसिफिक सरकार-प्रायोजित हमलावर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. कंपनी ने कहा कि सरकार प्रायोजित हमलावर आर्थिक और तकनीकी रूप से बहुत मजबूत होते हैं.

एपल ने अपने बयान में कहा कि हमलों का पता लगाना खतरे के खुफिया संकेतों पर निर्भर करता है, जो अक्सर अपूर्ण और अधूरे होते हैं. ऐसे में एपल की खतरे संबंधी कुछ सूचनाएं गलत हो सकती हैं. एपल ने कहा वह इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकती है. वह किस कारण से हमें खतरे की सूचनाएं जारी करती है.

6 मिलियन स्मार्टफोन भारत में भेजे
आईफोन भारत में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एपल ने लगभग 6 मिलियन स्मार्टफोन भारत में भेजे. इस साल भारतीय बाजार में आईफोन की हिस्सेदारी पिछले साल 4.4 से बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई है. 

भारत में एपल का राजस्व 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर
इस साल मार्च में भारत में एपल का राजस्व 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो पिछले साल की तुलना में 50% ज्यादा है. निवेश फर्म वेसबश सिक्योरिटीज का अनुमान है कि 2025 में उनका राजस्व 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा. इकोनॉमिक टाइम्स ने बताया कि 2022 में बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन मॉडल में से 8 iPhone थे. टॉप 3 बिकने वाले स्मार्टफोन आईफोन थे.  

एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए मशहूर हैं आईफोन
एपल के आईफोन का शुमार सबसे महंगे स्मार्टफोन में होता है. आमतौर पर उनकी कीमत एंड्रॉयड फोन के मुकाबले में ज्यादा होती है. इसकी वजह आईफोन के एक्सक्लूसिव फीचर्स और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी है.

सबसे महंगा आईफोन 15 प्रो मैक्स
इस समय एपल का सबसे सस्ता आईफोन SE (फर्स्ट जनरेशन) है. फोन में 12 मेगापिक्सल वाइड कैमरा मिलता है. इसकी कीमत 49900 रुपये हैं. वहीं, हाल ही में लॉन्च हुआ आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत 1 लाख 34 हजार 990 रुपये हैं. यह एपल का सबसे महंगा आईफोन है.

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
कैमरा फीचर्स की बात करें तो आईफोन 15 प्रो मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12, 12 मेगापिक्सल के अन्य लेंस दिए गए हैं. वहीं, सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- एपल अलर्ट या पेगासस ही नहीं...पहले भी राजनीतिक भूचाल ला चुके हैं हैकिंग और फोन टैपिंग के मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget