एक्सप्लोरर

APDR Report On MPs: 44 प्रतिशत दागी और 25 पर 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति, ऐसा है मौजूदा लोकसभा सांसदों का रिकॉर्ड

APDR Report : APDR की रिपोर्ट के मुताबिक़ मौजूदा लोक सभा के 514 सांसदों में 225 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. 25 सांसद अरबपति हैं और महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल 15 फीसदी है.

APDR Report On MPs: लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच इलेक्टोरल रिफॉर्म के लिए काम करने वाली संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) ने मौजूदा सांसदों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक, निवर्तमान 514 लोकसभा सांसदों में से 225 यानी 44 प्रतशित सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं.

इतना ही नहीं एडीआर की रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इन निवर्तमान सांसदों के हलफनामों के विश्लेषण में पाया कि इनमें से 5 प्रतिशत अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है. 

हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के मामले भी हैं दर्ज

ADR रिपोर्ट के अनुसार, आपराधिक मामलों वाले निवर्तमान सांसदों में 29 प्रतिशत के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों वाले निवर्तमान सांसदों में 9 के खिलाफ हत्या के मामले हैं. इसके अनुसार, इन सांसदों में 5 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा 28 निवर्तमान सांसदों ने चुनावी हलफनामों में अपने खिलाफ हत्या के प्रयास से जुड़े मामले दर्ज होने की घोषणा की है. इनमें से 21 सांसद बीजेपी से हैं। ADR की इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 निवर्तमान सांसद महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिनमें तीन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप हैं. रिपोर्ट के अनुसार, राज्यवार आपराधिक मामलों में, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक सांसद आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं.

कमलनाथ के बेटे सबसे धनी सांसद

एडीआर की रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, बड़े राजनीतिक दलों में, बीजेपी और कांग्रेस के सर्वाधिक सांसद अरबपति हैं, हालांकि अन्य दलों के भी इस तरह के सांसदों की अच्छी-खासी संख्या है. सर्वाधिक संपत्ति की घोषणा करने वाले शीर्ष तीन सांसदों में नकुल नाथ (कांग्रेस), डी के सुरेश (कांग्रेस), और के. रघु राम कृष्ण राजू (निर्दलीय) शामिल हैं जिनके पास अरबों रुपये की संपत्ति है. 
छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुलनाथ सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले सांसद हैं. नकुल ने 660 करोड़ की संपत्ति बताई है. दूसरे नंबर पर कर्नाटक की बैंगलोर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के डी.के. सुरेश हैं. सुरेश ने 338 करोड़ की संपत्ति बताई है. तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से निर्दलीय सांसद कनुमुरु रघु राम कृष्ण राजू हैं, जिनकी संपत्ति 325 करोड़ है. 25 सांसद अरबपति हैं.

सिर्फ 15 फीसदी महिला सांसद

रिपोर्ट में सांसदों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उम्र आदि को भी रेखांकित किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, 73 प्रतिशत सांसद स्नातक या उच्चतर शैक्षणिक योग्यता वाले हैं, जबकि सिर्फ 15 प्रतिशत निवर्तमान सांसद महिलाएं हैं. 514 में से 75 (15 प्रतिशत) महिला वर्तमान सांसद है, जबकि 439 (85 प्रतिशत) पुरुष वर्तमान सांसद हैं.

ये भी पढ़ें:वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकने वाले बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्रन के खिलाफ 242 मामले दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget