एक्सप्लोरर

वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकने वाले बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्रन के खिलाफ 242 मामले दर्ज

Lok Sabha Election: केरल की वायनाड सीट से बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ के सुरेंद्रन को उतारा है. के सुरेंद्रन बीजेपी के केरल इकाई के प्रमुख हैं. उनके खिलाफ 242 आपराधिक मामले हैं.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के प्रमुख और वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के सुरेंद्रन के खिलाफ 242 आपराधिक मामले हैं. वायनाड सीट पर सुरेंद्रन का कांग्रेस के वर्तमान सांसद राहुल गांधी से मुकाबला होगा. कानूनी आवश्यकताओं के तहत सुरेंद्रन ने हाल में पार्टी के मुखपत्र में अपने मामलों का विवरण प्रकाशित किया था. तीन पृष्ठों में उनके मुकदमे का जिक्र था.

इसी तरह, भाजपा के एर्णाकुलम निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के एस राधाकृष्णन के खिलाफ लगभग 211 मामले हैं. सुरेंद्रन के खिलाफ मामलों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव जॉर्ज कुरियन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा, ‘‘ज्यादातर मामले 2018 में हुए सबरीमला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं. पार्टी के नेता विरोध प्रदर्शन का आह्वान करते हैं, तो पुलिस उस संबंध में मामला दर्ज करती है.’’

भाजपा के प्रदेश प्रमुख के खिलाफ मामलों की संख्या का ब्यौरा देते हुए कुरियन ने कहा कि 237 मामले सबरीमाला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं, जबकि पांच केरल में विभिन्न आंदोलनों के संबंध में दर्ज किए गए थे.

पतनममथिट्टा जिले के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने के केरल सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा और उससे संबद्ध संगठनों ने 2018 में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था.

कुरियन ने कहा कि उम्मीदवारों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रकाशित करना अनिवार्य है. इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सुरेंद्रन, राधाकृष्णन, अलप्पुझा से पार्टी की उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन और वटकारा के उम्मीदवार प्रफुल्ल कृष्ण के खिलाफ मामलों का विवरण देते हुए कहा कि ‘‘भारत के कुछ हिस्सों में राष्ट्रवादी होना कठिन है.’’

राहुल 2019 में दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे. उन्हें यूपी की अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. जबकि उन्होंने केरल की वायनाड सीट से जीत हासिल की थी. इस बार राहुल गांधी को पार्टी ने वायनाड से उतारा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget