एक्सप्लोरर

'सबका है बजट, टैक्स छूट देने से विपक्ष नाराज', abp न्यूज़ से बोले अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur On Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट पेश किया तो विपक्ष ने भी सवाल उठाए. विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने abp न्यूज से खास बातचीत की.

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2023 पेश कर दिया है. इस बजट पर केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने abp न्यूज के साथ खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बजट की खूबियों को बताया और कहा कि ये बजट सभी के लिए है. टैक्स में छूट देने से विपक्ष नाराज है. उन्होंने कहा कि ये अमृतकाल का पहला बजट है और सम्पूर्ण भारत को विकसित करने का दमखम रखता है.

अनुराग ठाकुर ने बात करते हुए कहा कि ये सम्पूर्ण बजट है और हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ है. तभी विपक्ष थोड़ा निराश दिखता है और राजनीति करने का प्रयास करता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट पेश करते हुए कहा था कि ये अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट है. वित्त मंत्री की इस बात का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 लाख करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए कभी नहीं दिया गया. इससे एक आधारभूत ढांचा तैयार होगा.

उन्होंने कहा कि 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये रेलवे के लिए दिया गया जो अब तक का सबसे बड़ा ऐलान है. इसके अलावा कृषि क्षेत्र में लोगों के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का लोन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई.

महंगाई पर अनुराग ठाकुर

विपक्ष का कहना है कि महंगाई को लेकर इस बजट में कोई बात नहीं की गई तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर हम दुनिया के देशों जैसे, अमेरिका, यूरोप यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी तुलना करें तो भारत में महंगाई कंट्रोल में है, लगातार नीचे आई है. दुनिया की संस्थाओं की बात करें या फिर अपने इकोनॉमिक सर्वे की बात करें तो 6.5 प्रतिशत की दर दिखाई है.

आम आदमी के लिए राहत या मिलावट?

आम आदमी के लिए टैक्स में राहत है या मिलावट है. विपक्ष के इस आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्स पेयर को दोनों ऑप्शन दिए हैं. अगर ओल्ड रिजीम में रहना है तो वहां रहें या फिर नए रिजीम आना है तो यहां भी आ सकते हैं. कोई भी रिजीम बंद नहीं की गई है. दोनों ही ऑप्शन खुले हुए हैं.

बजट की पांच बड़ी बातें

बजट की 5 बड़ी बातों के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करना अपने आप में बड़ी बात है. प्रधानमंत्री आवास योजना में 66 प्रतिशत वृद्धि करना बड़ी बात है. रेलवे के बजट को बढ़ाना भी बड़ी बात है. कृषि, पशुपालन के अलावा भी कई योजनाओं को 20 लाख करोड़ रुपये देना बड़ी बात है. बुजुर्गों के लिए 15 लाख से 30 लाख रुपये की लिमिट बचत के लिए कर दी है.

ये भी पढ़ें: Budget 2023: चुनावी राज्य कर्नाटक के लिए बजट में क्या? निर्मला सीतारामन ने किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget