एक्सप्लोरर

Anurag Thakur on Opposition: 'चोला बदलने से कोई अपने कर्म नहीं बदल सकता', अनुराग ठाकुर का 'इंडिया' गठबंधन पर हमला

Anurag Thakur’s Jibe At Opposition: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी पार्टियों के 'इंडिया' नाम के गठबंधन को 'ठगबंधन' बताया है. उन्होंने कहा, इस बार ये लोग नया चोला पहन कर आए हैं.

Anurag Thakur On Opposition Alliance: करीब 26 विपक्षी दलों ने केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबला करने के लिए 'इंडिया' गठबंधन बनाया है. तभी से बीजेपी नेता विपक्ष पर हमलावर हैं. अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार (28 जुलाई) विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' पर हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि चोला बदलने देने से कोई अपने कर्म नहीं बदल सकता है.

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "चोला बदलने से आपके कर्म नहीं बदल जाएंगे. जो कर्म आपके रहे हैं, वह अच्छे से देश जानता हैं. यूपीए को आप INDIA का चोला पहना भी लेंगे, तो लोग यही कहेंगे कि ये वही लोग हैं जो कभी कहते थे, 'इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा', न ही देश ने तब माना था और न देश आज मानेगा.’’

विपक्षी गठबंधन को बताया 'ठगबंधन'

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के गठबंधन को 'ठगबंधन' बताया है. उन्होंने कहा, ''इन लोगों का भ्रष्ट चेहरा, यह 'ठगबंधन' (ठगों का गठबंधन) यह देश जान चुका है और इनकी पोल पहले ही खुल चुकी है. वे पिछली बार अलग रूप में आए थे ,आज यह नया चोला पहन कर आए हैं.’'

वहीं शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस और डीएमके सहित उसके सहयोगियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि उनके गठबंधन का नाम बदलकर ‘इंडिया’ रख देने से कुछ नहीं होगा. बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के.अन्नामलाई की राज्यव्यापी ‘एन मन, एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग)’ पदयात्रा की शुरुआत से पहले शाह यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

शाह ने यह भी कहा कि यूपीए सरकार के 10 साल में 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ और अब गठबंधन का नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘जब कांग्रेस और डीएमके सहित उसके सहयोगी दल लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे, तो जनता को उनका भ्रष्टाचार याद आएगा. लोग संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन शासन को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले और कोयला आवंटन घोटाले के लिए याद रखेंगे.

ये भी पढ़ें-

'गठबंधन के सांसदों को बंगाल और राजस्थान भी जाना चाहिए', अनुराग ठाकुर बोले- गुंडे और अपराधी को संरक्षण देती हैं ममता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget