एक्सप्लोरर

'गठबंधन के सांसदों को बंगाल और राजस्थान भी जाना चाहिए', अनुराग ठाकुर बोले- गुंडे और अपराधी को संरक्षण देती हैं ममता

Manipur Violence: विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल सहयोगी पार्टियों के 20 सांसदों का दल आज मणिपुर जा रहा है. ये सांसद राज्य में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे.

Anurag Thakur On Opposition: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों का दल आज शनिवार (29 जुलाई) को मणिपुर जा रहा है, जिस पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है. कोलकाता में अनुराग ठाकुर ने कहा, गठबंधन के सांसदों को बंगाल और राजस्थान भी जाना चाहिए अधीर रंजन को सांसदों के साथ बंगाल की स्थिति भी देखनी चाहिए.

अनुराग ठाकुर ने कहा, बंगाल में जिनकी हत्या हुई, विपक्ष के सांसदों को उनके घरों पर भी जाना चाहिए. सांसदों को राजस्थान जाकर वहां की स्थिति भी जाननी चाहिए. ममता सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, बंगाल में ममता जी की नाक के नीचे पंचायत चुनाव में हिंसा हुई. वे गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देती हैं. ममता जी का समय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है.

क्या राजस्थान जाएगा विपक्षी गठबंधन- अनुराग ठाकुर

समाचार एजेंसी एएनआई से ठाकुर ने कहा, "मणिपुर गए 'इंडिया गठबंधन' के सांसदों का यह दिखावा मात्र है. जब वे मणिपुर से वापस आएंगे, तो मैं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का अनुरोध करूंगा. मैं अधीर रंजन चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से सहमत हैं. राजस्थान में जहां महिलाओं के खिलाफ हत्याएं और अपराध होते हैं, विपक्ष वहां नहीं गया. क्या INDIA गठबंधन राजस्थान भी जाएगा?"

21 सांसदों का दल हुआ रवाना

शनिवार (29 जुलाई) की सुबह विपक्षी गठबंधन के 21 सांसदों का दल मणिपुर के लिए रवाना हुआ. इस दल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, टीएमसी की सुष्मिता देव, शिवसेना यूबीटी से अरविंद सावंत, आरजेडी से मनोज झा, जेडीयू से ललन सिंह और डीएमके से कनिमोझी शामिल हैं.

नई दिल्ली में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, इस मुद्दे पर राजनीति न करें. अभी तक पीएम ने मणिपुर जाने की कोशिश भी नहीं की है. आज विपक्ष के झटके के बाद केंद्र की नींद खुली है.

यह भी पढ़ें

Assam: 'महाभारत में लव जिहाद' बताने वाले असम कांग्रेस चीफ ने मांगी माफी, बोले- दादा ने सपने में कहा कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget