एक्सप्लोरर

एंटीलिया केस: सचिन वाजे से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा, एक शिवसेना नेता का नाम आया

एंटीलिया केस में अब एक शिवसेना नेता का नाम भी सामने आ रहा है. सचिन वाजे और इस शिवसेना नेता के आपस में अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं. फिलहाल एनआईए की जांच जारी है.

मुंबई: एंटीलिया केस में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद कुछ शिवसेना नेता और मुंबई पुलिस के अधिकारी एनआईए की जांच के घेरे में आ गए हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस केस के मुख्य गवाह मनसुख हिरेन की आखिरी लोकेशन एक शिवसेना नेता के दफ्तर के पास पाई गई थी. ये नेता और सचिन वाजे की अच्छी जान पहचान बताई जा रही है.

एंटीलिया केस में NIA की जांच जारी है. एनआईए की दो टीमें इस वक्त छापेमारी कर रही हैं. वहीं एनआईए की एक टीम लगातार इलेक्ट्रोनिक गजेट्स की सर्विलांस के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रही है. मृतक मनसुख हिरेन की आखिरी लोकेशन एक शिवसेना नेता के दफ्तर के करीब पाई गई थी. एनआईए के आला अधिकारी ने बताया, इस मामले की सभी कड़ियों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया जा रहा है. अगर मामले के तार इस शिवसेना नेता से जुड़ते हैं तो उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

सचिन वाजे का दावा एनआईए की टीम सचिन वाजे से भी लगातार पूछताछ कर रही है. सचिन वाजे ने एनआईए को बताया है कि उसने फेम के लिए ये गेम किया था लेकिन अधिकारियों को ये बात हजम नहीं हो पा रही है. सूत्रों के मुताबिक, वाजे ने ये भी कहा कि वह काफी समय बाद मुंबई में वापस आया था तो लोग उसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे थे. लिहाजा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसने ऐसा काम किया.

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही एनआईए ने देर रात मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है. वाजे से 12 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया. आज वाजे को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां अधिकारी उसकी कस्टडी की मांग करेंगे.

वाजे के नार्को टेस्ट की मांग वहीं बीजेपी ने वाजे के नार्को टेस्ट की मांग की है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, 'शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार वाजे की प्रवक्ता बनी थी. उन्हें बचाने का दुस्साहस कर रही थी. वाजे के मुंह से ऐसे कौन-से नाम निकलने वाले थे? उन नामों का महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार को डर था. हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए.'

ये भी पढ़ें- एंटीलिया विस्फोटक मामलाः 12 घंटे की गहन पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार कयासों का दौर खत्म, आज JDU में शामिल होंगे RLSP सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, CM नीतीश रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget