एक्सप्लोरर

एंटीलिया केस: शिवसेना बोली- वाजे को गिरफ्तार करना महाराष्ट्र पुलिस का अपमान, जल्द बाहर आएगा सच

Antilia Case News: शिवसेना ने लिखा- केंद्रीय जांच दस्ते को यह नहीं होने देना था. उसने वाजे को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र पुलिस दल का अपमान किया है. यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है. शिवसेना ने कहा- वाजे से कोई गलती हुई होगी और 20 जिलेटिन छड़ों के मामले में वे अपराधी होंगे तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने में मुंबई पुलिस और आतंकवादी निरोधी दस्ता सक्षम था.

मुंबई: मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के करीब विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो कार के मामले में शिवसेना ने जांच एजेंसी एनआईए और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि वाजे को गिरफ्तार करना महाराष्ट्र पुलिस का अपमान है. लेकिन सच जल्द ही सामने आएगा.

शिवसेना ने लिखा है, ‘’केंद्रीय जांच दस्ते (एनआईए) को यह नहीं होने देना था. उसने वाजे को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र पुलिस दल का अपमान किया है. यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है. वाझे को गिरफ्तार करके दिखाया, इसकी खुशी जो मना रहे हैं, वे राज्य की स्वायत्तता पर आघात कर रहे हैं.’’ शिवसेना ने कहा, ‘’सत्य जल्द ही बाहर आएगा, ऐसी अपेक्षा है.’’

वाजे की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी को आनंद मिला- शिवसेना

शिवसेना ने सामना में लिखा, ‘’सरकार ने एनआईए को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी. इसकी इतनी जल्दी जरूरत नहीं थी. लेकिन महाराष्ट्र के किसी मामले में टांग अड़ाने का मौका मिले तो केंद्र की जांच एजेंसियां भला पीछे क्यों रहें? बीस जिलेटिन की छड़ें और कार मालिक की संदिग्ध मौत की जांच एनआईए ने अपने हाथ में लेकर तुरंत वाजे को गिरफ्तार करने का कर्तव्य पूरा कर दिखाया. वाजे की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी को जो आनंद मिला है, उसका वर्णन करने में शब्द कम पड़ जाएंगे.’’

शिवसेना ने आगे कहा, ‘’बीस जिलेटिन छड़ों के मामले में वाजे को केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है. वाजे की गिरफ्तारी कानूनी या गैरकानूनी, इस चर्चा का अब कोई अर्थ नहीं है. विपक्ष की सरकारों को अस्थिर या बदनाम करने के लिए किसी भी स्तर पर जाना, फर्जी मामले निर्माण करना, राज्य सरकार के अधिकारों पर अतिक्रमण करना, ऐसे प्रकार बेझिझक चल रहे हैं.’’

वाजे पर कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस और आतंकवादी निरोधी दस्ता सक्षम था- शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘’महाराष्ट्र में कहीं कुछ खटका तो केंद्रीय एजेंसियां तुरंत महाराष्ट्र में दौड़ आती हैं. अब तो लगता है कि केंद्र सरकार की यह नीति ही बन गई है. अंबानी अपने देश की एक ऊंची हस्ती हैं. उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी होनी ही नहीं चाहिए. इसीलिए उनके घर के परिसर में मिली बीस जिलेटिन की छड़ें और उसके बाद हुई मनसुख हिरेन की मौत, ये दोनों मामले गंभीर हैं. लेकिन इस मामले की जांच मुंबई पुलिस नहीं कर पाएगी, यह केंद्र सरकार परस्पर कैसे निर्धारित कर सकती है?’’ शिवसेना ने कहा, ‘’वाजे से कोई गलती हुई होगी और 20 जिलेटिन छड़ों के मामले में वे अपराधी होंगे तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने में मुंबई पुलिस और आतंकवादी निरोधी दस्ता सक्षम था. लेकिन केंद्रीय जांच दस्ते को यह नहीं होने देना था. उसने वाजे को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र पुलिस दल का अपमान किया है.’’

यह भी पढ़ें-

एंटीलिया विस्फोटक केस: सचिन वाजे मास्टमाइंड नहीं, लेकिन साजिश का छोटा हिस्सा- सूत्र

Bengal Elections 2021: आज व्हीलचेयर पर पुरुलिया में रैली करेंगी ममता, दौरे पर साथ रहेगी डॉक्टरों की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget