एक्सप्लोरर

एंटी वायरस लेयर वाला मास्क कोरोना वायरस को कर सकता है खत्म- रिपोर्ट

प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण के दौरान वायरस रोधी परत वाले मास्क पर 95 प्रतिशत विषाणु एक घंटे में नष्ट हो गए जबकि चार घंटे के बाद विषाणुओं की संख्या नगण्य हो गई.

लंदनः वायरस रोकने के लिए काम कर रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक से तैयार मास्क एक घंटे में प्राणघातक कोरोना वायरस को नष्ट कर व्यक्ति को सुरक्षित कर सकते हैं. वायरस रोधी परत चढ़ाने की प्रौद्योगिकी को 'डियोक्स' कहा जाता है. 'द डेली टेलीग्राफ' में छपी खबर के मुताबिक मास्क पर वायरस रोधी अदृश्य परत वायरस की बाहरी परत पर हमला कर प्रभावी तरीके से कोरोना वायरस के नए स्वरूपों को भी नष्ट कर सकती है जिनमें ब्रिटेन का कथित केंट वायरस प्रकार और दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया प्रकार भी शामिल है.

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में केमिकल इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. ग्राहम क्रिस्टी ने अखबार से कहा, ''मास्क की सतह पर लगाई गई वायरस रोधी परत वायरस की बाहरी झिल्ली पर हमला कर उसे नष्ट कर देती है. बदलाव करने वाले वायरस में अन्य हिस्सों के विपरीत बाहरी झिल्ली एक समान होती है. इसलिए यह वायरस रोधी परत कोरोना वायरस के नए प्रकार पर भी कारगर होगी.''

उन्होंने कहा, ''यहां तक अगर आप वायरस के पूरे जीनोम में बदलाव कर सकते हैं तो भी उसके खोल पर असर नहीं पड़ेगा. हम उम्मीद कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के सभी प्रकार पर यह परत एक समान प्रतिक्रिया करेगी क्योंकि ढांचे के आधार पर सभी लगभग एक समान हैं.''

इस प्रौद्यागिकी को 'डियोक्स' कहा जाता है जो 'क्वाटर्नेरी अमोनियम साल्ट' (जैव यौगिक) पर आधारित है और इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कपड़ा उद्योग में जीवाणु रोधी गुण की वजह से होता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस रोधी परत वायरस के प्रोटीन में वृद्धि से प्रभावित नहीं होती जिसका इस्तेमाल वायरस स्वयं में बदलाव के लिए करते हैं. अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क को 20 बार तक धोया जा सकता है. हालांकि, इसका प्रभाव धुलाई पर निर्भर है. वैज्ञानिकों ने अध्ययन के दौरान मास्क का परीक्षण कोरोना वायरस एमएचवी-ए59 पर किया जो आनुवांशिकी एवं ढांचे के आधार पर सार्स-कोव-2 के समान है.

वडोदरा में भाषण देने के दौरान बेहोश होकर गिरे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

कौन से धर्म के कितने कैदी देश की जेलों में हैं बंद, हिंदू-मुस्लिम समेत सभी के आंकड़े आए सामने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget