एक्सप्लोरर

दिल्ली में शुरू हुआ एन्टी क्रैकर अभियान, पटाखा दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि थानों को अलर्ट कर दिया गया है. इस अभियान को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आज से दिल्ली सरकार ने एन्टी क्रैकर अभियान लॉन्च किया है. इस अभियान के तहत दिल्ली के लोगों से अपील की जा रही है कि प्रदूषण को देखते हुए पटाखे न जलायें और अगर जलाएं तो सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही जलाएं. इसके साथ ही पटाखा की दुकानों पर छापेमारी भी की जाएगी कि बाज़ार में सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही बेचें और खरीदे जा रहे हैं. अभियान के पहले दिन पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सदर बाजार में होलसेल पटाखों की दुकान पर निरीक्षण करने पहुंचे.

गोपाल राय ने बताया कि अभियान के तहत सभी डीएम, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों और थानों को अलर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली पॉल्युशन कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) की 11 टीम बनाई गई हैं जो बाज़ारों में औचक निरीक्षण करेंगी और सुनिश्चित करेंगी कि अभियान को ज़मीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है.

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार प्रदूषण के विरुद्ध अभियान चला रही है जिसके तहत आज से एंटी क्रैकर कैंपेन शुरू किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर बैन लगाया गया है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स का उत्पादन हो सकता है, और सिर्फ उन्हीं की बिक्री हो सकती है. आज सदर बाजार में चेकिंग चल रही है कि पटाखे ग्रीन क्रैकर है या नहीं. मुख्य तौर पर दो चीजें चेक की जा रही हैं, एक तो यह कि पटाखों पर ग्रीन क्रैकर का लोगो लगा हो. दूसरा ये कि जो ऑथराइज़्ड कम्पनी हैं उनकी एक लिस्ट दी गई है तो उस कंपनी से ही खरीदा हुआ माल है या नहीं है?

दिल्ली के लोगों से पटाखे न जलाने की अपील करते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण है उसका प्रभाव हम सब पर है इसलिए हम सबको मिलकर अपनी मर्ज़ी से इस अभियान में भाग लेना चाहिए. लोगों से अपील है कि पटाखे न जलायें लेकिन अगर जलाना ही है तो सिर्फ ग्रीन क्रैकर जलायें.

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार दिल्ली में इस बार परंपरागत प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को बैन कर दिया गया है और सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिया है उन्हीं को इजाजत दी गई है. 11 टीम डीपीसीसी की हर जिले में तैयार की हैं. सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एसडीएम को निर्देश दे दिया गया है और पुलिस के हर थाने को भी अलर्ट कर दिया गया है कि सभी लोग हर जगह अलर्ट पर हैं.

दिल्ली में पटाखे जलाने की जगह निर्धारित किये जाने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि 2 साल पहले की एक लिस्ट है लेकिन मेरी दिल्ली के लोगों से अपील है कि यह संकट का समय है जितना हो सके पटाखे ना जलाएं अगर चलाने हैं तो ग्रीन पटाखे चलाए और ऐसी जगह जलाएं जहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग प्रभावित ना हों. प्रदूषण को लेकर खुली सिगरेट और बीड़ी बैन करने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि सरकार उस पर भी काम कर रही है.

सदर बाज़ार में पटाखे की दुकान चलाने वाले मुकेश भाई का कहना है कि ग्रीन पटाखे परंपरागत पटाखों से करीब 20-25 रुपए महंगे हैं लेकिन लोग पटाखे खरीदने के लिये आ रहे हैं. कोरोना के चलते काम मन्दा है लेकिन इस बात की खुशी है कि काम चल रहा है और लोग भी आ रहे हैं. पूरे बाज़ार में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही उपलब्ध हैं. टीम भी निरीक्षण करने आती है और देखती है कि ग्रीन क्रैकर ही बेचे जा रहे हैं या नहीं?

कोविड-19 के प्रसार में मौसम प्रभावी भूमिका निभाता है या नहीं? रिसर्च में ये बात आई सामने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget