एक्सप्लोरर

Anna University: अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा के साथ हैवानियत, पुलिस ने निकाली आरोपी की क्राइम कुंडली

Crime In University: चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. 23 दिसंबर को हुई इस घटना में आरोपी ने कैंपस के अंदर ही अपराध किया.

Chennai Rape Case: 23 दिसंबर की रात को चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. ये घटना विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर हुई जहां आरोपी ने छात्रा से रेप किया. ये घटना उस समय घटी जब छात्रा अपने दोस्त से मिलने के लिए कैंपस की पुरानी बिल्डिंग के पास गई थी. आरोपी ने पहले दोनों का वीडियो बनाया और फिर छात्रा के दोस्त को धमका कर वहां से भगा दिया. अकेली पाकर आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे धमकी दी कि जब भी वह उसे बुलाएगा उसे मिलने के लिए आना पड़ेगा. 

घटना के बाद छात्रा ने बिना किसी डर के पुलिस को इस बात की जानकारी दी और 100 नंबर पर फोल कर पूरी घटना बताई. पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान ज्ञान शेखरन के रूप में हुई जो पहले से ही अपराधी रहा है. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल में बाकी आपत्तिजनक सामानों की तलाश कर रही है.

चेन्नई में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

ये घटना सिर्फ एक छात्रा के साथ हुई दुर्व्यवहार की कहानी नहीं है बल्कि ये चेन्नई में महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है. अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस एक हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित है, जहां आसपास राजभवन और आईआईटी मद्रास जैसे इंस्टीट्यूट भी हैं. इस इलाके में पुलिस की चौकसी भी ज्यादा रहती है. इतनी सिक्योरिटी होने के बावजूद इस तरह की घटना घटी. इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं.

आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपी ज्ञान शेखरन की क्राइम रिपोर्ट की जांच की तो ये सामने आया कि वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ 2011 में भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज था. इसके अलावा उसके खिलाफ लूटपाट समेत 15 बाकी आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. पुलिस को शक है कि आरोपी के मोबाइल में और भी आपत्तिजनक वीडियो हो सकते हैं जिनकी जांच की जा रही है.

बता दें कि अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में कई जगहों को 'डार्क स्पॉट' के रूप में पहचाना जाता है जहां छात्राओं का जाना अक्सर असुरक्षित माना जाता है. कैंपस में रात के समय रौशनी की व्यवस्था बहुत कम है खासकर अन्ना स्टैच्यू से लेकर मेन गेट तक के इलाके में. कई छात्र ऐसे शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल करते हैं जहां रात के समय में अंधेरा काफी ज्यादा होती है जिससे असुरक्षा का एहसास होता है.

रात के समय कैंपस में बाहर निकलने पर पाबंदी

अन्ना यूनिवर्सिटी में एक गार्ड ने बताया कि रात के आठ बजे के बाद छात्राओं को कैंपस से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती है. अगर किसी छात्र को रात में बाहर रहना है तो उसे पहले से वार्डन से अनुमति लेनी होती है. इस घटना के बाद राजनीति माहौल भी गरमा गई है. विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने इस घटना पर दुख जताया और इसे शर्मनाक बताया. 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना का होना राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाता है. पलानीस्वामी ने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये घटना यह साबित करती है कि राज्य में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है.

ये भी पढ़ें: Political Donations: BJP को मिला तीन गुना चंदा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी को कितनी फंडिंग, देख लें सारे आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget