एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: किस तरह हुई थी अंकिता की मौत? फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, हुए कई खुलासे

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी. बीते शनिवार को अंकिता का शव ऋषिकेश में एक नहर से बरामद किया गया था.

Uttarakhand Ankita Murder Case: उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड को लेकर फैले आक्रोश के बीच अंकिता की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है. फाइनल पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है. साथ ही शरीर पर 4 से 5 चोट के निशान के बारे में पता चला है. रविवार को अंकिता (Ankita Bhandari Murder) का अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट आने बाद परिजनों ने उसे रोक दिया था. 

परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. हालांकि बाद में परिजनों ने अंकिता का अंतिम संस्कार कर दिया था. गौरतलब है कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी. बीते शनिवार को अंकिता का शव ऋषिकेश में एक नहर से बरामद किया गया था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. 

बीजेपी नेता के बेटे पर है हत्या का आरोप

अंकिता भंडारी जिस रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी वो पुलकित आर्य का ही है. पुलकित आर्य बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया था. इसे मामले को लेकर आज एसआईटी के द्वारा प्रेस रिलीज की गई है. इसमें कहा गया कि अंकिता भंडारी की हत्या से सम्बन्धित प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत दिनांक 24 सितम्बर 2022 को रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई. 

एसआईटी ने जांच की शुरू

एसआईटी प्रभारी द्वारा एसआईटी सदस्यों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पंहुचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर लिया गया है. मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स से प्राप्त करके परिजनों को दिखा दी गई है. घटनास्थल से सभी भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर आदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्राप्त करके गहनता से विश्लेषण कर अध्ययन किया जा रहा है. 

एसआईटी (SIT) की ओर से कहा गया कि मामले के मुख्य गवाहों, रिसॉर्ट कर्मियों से पूछताछ जारी है. फॉरेन्सिक टीम द्वारा पहले ही घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है. रिसॉर्ट में घटना के दिन ठहरने वाले गेस्ट की सूची प्राप्त करके गहनता से विवेचना की कार्यवाही की जा रही है. अभियुक्तों से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand News: अंकिता हत्याकांड के बाद अवैध होटलों पर कार्रवाई तेज, खटीमा में 3 होटल सीज, एक पर लगा जुर्माना

Champawat: अंकिता भंडारी के लिए चंपावत में कॉलेज स्टूडेंट्स ने निकाला मार्च, हत्यारों को फांसी देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget