एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी के परिवार वालों से मिले हरीश रावत, इंसाफ के लिए की ये मांग

Uttarakhand News: हरीश रावत ने कहा कि वह परिवार को न्याय और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने में वह अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं.

Harish Rawat On Ankita Bhadari Murder Case: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhadari Murder Case) के आरोपियों के खिलाफ सूबे की धामी सरकार (Dhami Government) के ताबड़तोड़ एक्शन के बावजूद अंकिता को न्याय दिलाने की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने इस हत्याकांड को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरा. हरीश रावत ने धामी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आप कदम उठा रहे हैं लेकिन मजबूती से कदम उठाने पड़ेंगे क्योंकि लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है. 

हरीश रावत ने सरकार से पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने को लेकर तत्काल घोषणा करने को कहा. इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार से गांव की सड़क और किसी एक शिक्षण संस्थान का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर किए जाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि यह पूरे उत्तराखंड की परीक्षा है. 

अंकिता के गांव पहुंचे हरीश रावत

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व सीएम हरीश रावत आज दोपहर अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे थे. और उसके परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा. हरीश रावत ने कहा कि वह परिवार को न्याय और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने में वह अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं. इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलवाई जाए.

सबूत मिटाने को लेकर साजिश

इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि इस बात की भी प्रमुखता से जांच होनी चाहिए कि आखिर वह कौन सफेदपोश था जिसके लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था. उन्होंने घटना से बड़े सफेदपोश लोगों के जुड़े होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो रातों-रात आनन-फानन में उस रिजॉर्ट को तोड़कर सबूत मिटाने का काम नहीं किया जाता. 

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर स्थित वनतारा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश की चीला नहर में फेंककर हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़ेंः-

पायलट से दुश्‍मनी के खेल में हाथ तो नहीं जला बैठे गहलोत, अध्‍यक्ष बने तो मुसीबत, सीएम रहे तो और मुश्किल

India GDP Growth Rate: S&P ग्लोबल रेटिंग ने कहा, महंगाई से अभी नहीं मिलेगी राहत, 2022-23 में 7.3% रह सकता है GDP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget