एक्सप्लोरर

Kanjhawala Death Case: 'साजिश रच रही निधि', अंजलि के मामा का दावा कहा- दर्ज हो धारा 304

Delhi Girl Accident: अंजलि के मामा ने कहा है कि निधि झूठ बोल रही है.उन्होंने बताया कि अंजलि को शराब पीने की आदत नहीं थी.

Anjali's Uncle On Kanjhawala Case: नए साल की रात दिल्ली की सड़क पर 20 वर्षीय लड़की की मौत ने हर किसी को अंदर से कंपा दिया है. कंझावला में हुए भीषण हिट-एंड-ड्रैग हादसे में जान गंवाने वाली अंजलि के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं और नई चीजें सामने आ रहीं हैं. मामले में मृतका की दोस्त और घटना के वक्त की चश्मदीद गवाह निधि ने बताया था कि उस रात अंजलि बहुत ज्यादा नशे की हालत में थी. अंजलि के मामा ने बुधवार (4 जनवरी) को निधि पर आरोप लगाया. मृतक के मामा ने कहा है कि निधि घटना के दिन अंजलि के नशे में होने का दावा करके साजिश रच रही है. 

मामा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि निधि पहले छिपी हुई थी और अब वह अंजलि के अंतिम संस्कार के बाद बाहर आई है. अंजलि के मामा ने पूछा कि जब घटना हुई तो क्या निधि में मानवता नहीं थी कि वह पुलिस या परिवार को इसकी सूचना दे? उन्होंने कहा कि अगर वह तब डरी हुई थी तो क्या अब नहीं है? मृतका के मामा ने यह आरोप लगाया कि यह निधि की साजिश है.

'मेरी भांजी को पीने की नहीं थी आदत' 
अंजलि के मामा ने एएनआई को बताया कि अंजलि को शराब पीने की आदत नहीं थी और उसकी सहेली इस मामले में झूठ बोल रही है. उन्होंने कहा, "मेरी भांजी को पीने की आदत नहीं थी.'' मामा ने अंजलि को टक्कर मारने और घसीटने वाली गाड़ी में सवार पांच आरोपियां के लिए मौत की सजा की मांग की है. अंजलि के मामा ने सुल्तानपुरी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) से मिलने के बाद कहा, "पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 दर्ज की जानी चाहिए और उन्हें मौत की सजा दी जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निधि के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 दर्ज की जानी चाहिए.

निधि ने मंगलवार (3 जनवरी) को कहा था कि अंजलि नशे की हालत में थी, लेकिन फिर भी वह स्कूटी चलाने की जिद पर अड़ी थी. जिसके बाद उसने अंजलि को स्कूटी चलाने दी. उसने कहा था कि हादसा देखकर वह डर गई थी, जिसकी वजह से वह घर लौट आई थी और किसी को कुछ नहीं बताया. निधि ने आरोप लगाया था कि अंजली की गलती है जो नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी. उसने कहा, ''मैंने उससे इतना बोला था कि गाड़ी मत चलाओ, मैं होश में हूं, मुझे गाड़ी चलाने दो लेकिन उसे मेरी बात पर विश्वास नहीं हुआ और खुद पर विश्वास किया.''

एक सोची समझी साजिश 
निधि की बात की निंदा करते हुए अंजलि की मां ने कहा, ''मैं निधि को नहीं जानती हूं. मैंने उसे (अंजलि) कभी नहीं देखा की वह शराब पीती हो.'' उन्होंने बताया कि अंजलि कभी भी नशे की हालत में घर नहीं आई. मृतका की मां ने कहा कि निधि जो दावा कर रही है, हम उसे नहीं मानते हैं. उन्होंने यह सवाल किया कि अगर निधि सच में अंजलि की दोस्त थी तो वह घटनास्थल से उसे छोड़कर कैसे चली गई? अंजलि की मां ने कहा, ''निधि सब गलत बातें कह रही है. अगर निधि मेरी बेटी की सहेली थी, जैसा कि वह दावा करती है तो उसने उसे अकेला क्यों छोड़ दिया? यह एक सोची समझी साजिश है. निधि इसमें शामिल हो सकती है. इसकी उचित जांच होनी चाहिए.'' 

क्या है मामला?
सुल्तानपुरी के कंझावला (Kanjhawala) इलाके में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. हादसे में बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर हो गई थी, जिसमें स्कूटी सवार लड़की गाड़ी के नीचे आकर फंस गई थी और करीब 12 किलोमीटर तक घिसटती चली गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. कार सवारों ने शराब पी रखी थी. पुलिस ने इस पूरे मामले में कार सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अंजलि की मौत के मामले में अमित खन्ना, दीपक खन्ना, मिथुन, कृष्ण, और मनोज मित्तल नाम के आरोपियों को रविवार (1 जनवरी) सुबह गिरफ्तार किया था. हादसे के दौरान स्कूटी पर अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि बैठी हुई थी. दोनों होटल से पार्टी करके लौट रही थीं. 

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में पारा 4.4 डिग्री तक गिरा, IMD ने कहा- ऐसे ही रहेंगे हालात, पढ़ें पूरे उत्तर भारत का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget