एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे के 'रावण' वाले कमेंट पर विज का जबरदस्त पलटवार, बोले- 'कांग्रेस ने मन में छिपाकर रखा है रावण'

Anil Vij News: मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के रावण वाले बयान को लेकर घमासान जारी है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भी इसे लेकर कटाक्ष किया है.

Anil Vij On Mallikarjun Kharge: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने पीएम मोदी की तुलना रावण से किए जाने को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि खरगे ने अपने मन में अब भी रावण को छिपाकर रखा है. इसके अलावा उन्होंने महबूबा मुफ्ती और अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर कटाक्ष किया. 

विज ने महबूबा मुफ्ती के 'BJP का जम्मू-कश्मीर नहीं बनने देंगे' वाले बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर तो पहले से ही भारत का था और भारत का ही रहेगा. यह तो जवाहरलाल नेहरू की गलती की वजह से कुछ समय के लिए हमारा होते हुए भी हम से अलग हो गया था. अब उस गलती को देश प्रेमी भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने सुधार दिया है. कश्मीर में धारा 370 को खत्म कर दिया. अब जिस प्रकार से देश के बाकी राज्य हैं उसी तरीके से कश्मीर भी बन चुका है. 

खरगे के बयान के बाद बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेरने की कोशिश में है. विज ने इसे लेकर ट्विट भी किया है. "रावण को तो श्रीराम जी ने युगों पहले मार दिया था, परंतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ब्यान से लगता है कि कांग्रेस ने अपने अंदर रावण को छुपा कर रखा हुआ है तभी उसका असर कांग्रेस में समय समय पर देखने को मिलता है".

'मुफ्तवाद से देश को कंगाल कर रही आप'

इतना ही नहीं उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा है. केजरीवाल के बयान "गुजरात में हम सरकार बनाएंगे इसका में लिखित दावा करता हूं". इसपर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लिख के दे सकते हो तो दे दो, लेकिन सरकार बीजेपी की ही बनेगी. राशन और बिजली मुफ्त देने पर विज ने कहा कि अब लोगों को समझ आ रहा है कि मुफ्तवाद से देश को कंगाल किया जा रहा है. ये किसी साज़िश का हिस्सा भी हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Congress Crisis: 'राजस्थान में आपसी कलह से जनता परेशान, कांग्रेस राज में आंदोलन की आवाज को दबाया जा रहा'- बीजेपी विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget