एक्सप्लोरर

बड़ी खबरः महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, सीएम ठाकरे को सौंपा त्यागपत्र

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है. देशमुख ने सीएम ठाकरे को अपना त्यागपत्र सौंपा है.

मुंबईः महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है. देशमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपने गए हैं. अनिल देशमुख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कोटे से गृह मंत्री थे. देशमुख ने राज्यपाल के बजाय मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देंगे.

बता दें कि आज ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. यह फैसला हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर दिया है. परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर वसूली के लिए टारगेट देने का आरोप लगाया था और इसी संबंध में सीबीआई जांच की मांग की थी.

परमबीर सिंह के आरोपों के बाद से ही अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग उठ रही थी. अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

एंटीलिया केस और सचिन वाजे मामले में सरकार की अपेक्षा के अनुरूप नहीं निपटने के बाद परमबीर सिंह को 17 मार्च मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया था. पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने 20 मार्च को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी.

इस चिट्ठी में उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपए जुटाने को कहा था.

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास 25 फरवरी को एक संदिग्ध कार मिली थी. इसमें  जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई थीं. इस मामले की जांच शुरुआत में मुंबई पुलिस कर रही थी. इस मामले की जांच एनआईए कर रही है. एनआईए ने 13 मार्च को सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था.

परमबीर सिंह के आरोपों की जांच के लिए उद्धव सरकार ने गठित की कमेटी, गृह मंत्री अनिल देशमुख हैं घेरे में

मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी में कौन है बेहतर? ममता बनर्जी ने अपने पूर्व करीबी सहयोगियों के बारे में बताया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget