एक्सप्लोरर

BBC डॉक्यूमेंट्री पर हंगामा जारी, अनिल एंटनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया बेहतरीन सहयोगी

Anil Antony News: अनिल एंटनी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की आलोचना की थी. ये डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर बनी है जब नरेंद्र मोदी राज्य के सीएम थे.

BBC Documentary Row: पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की थी. उन्होंने बीबीसी की आलोचना करने वाले अपने ट्वीट को हटाने के लिए पार्टी के दबाव का हवाला देते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी. ये मामला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. अब रविवार (29 जनवरी) को अनिल एंटनी ने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर कांग्रेस (Congress) महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को निशाने पर लिया.

बीबीसी न्यूज रिपोर्ट के उन स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए जिनमें भारत के मैप में कश्मीर नहीं दिखाया गया, अनिल एंटनी ने बीबीसी पर भी हमला बोला. अनिल ने जयराम रमेश और सुप्रिया को टैग करते हुए लिखा, "वास्तव में निहित स्वार्थों के बिना स्वतंत्र मीडिया वर्तमान कांग्रेस और उसके भागीदारों के लिए बेहतरीन सहयोगी है."

"ट्वीट के बाद धमकी दी गई"

अनिल एंटनी ने कहा, "बीबीसी के कुछ पुराने छल-कपट, ये बार-बार भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठाते हैं और कश्मीर के बिना भारत के नक्शे प्रकाशित करते हैं." इससे पहले अपने रिजाइन लेटर में अनिल एंटनी ने कहा था कि उनके ट्वीट के बाद उन्हें धमकी दी गई थी.

जयराम रमेश ने अनिल एंटनी का नाम लिए बगैर पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा में उनकी भूमिका पर सवाल उठाया था, जिसे अनिल ने 'प्यार को बढ़ावा देने के लिए ट्रेक' बताया. गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर खूब विवाद हो रहा है. ये डॉक्यूमेंट्री भारत के बाहर रिलीज की गई है, भारत में भी इसके यूट्यूब लिंक शेयर किए जा रहे हैं. सरकार ने भारत में डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है और ट्विटर व यूट्यूब से वीडियो शेयर करने वाले लिंक को हटाने के लिए कहा है.

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद

पिछले सप्ताह के दौरान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर अशांति देखी गई थी. रविवार को हिंदू सेना के सदस्यों ने दिल्ली में बीबीसी (BBC) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और "बीबीसी भारत की एकता के लिए खतरा है और इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए", "बीबीसी भारत की छवि को धूमिल करना बंद करो, बीबीसी भारत छोड़ो" जैसे पोस्टर लगाए.

ये भी पढ़ें- 

PM मोदी के बाद कौन? जनता ने इस बीजेपी नेता पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा, जानें ताजा सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget