एक्सप्लोरर

'अनिल एंटनी का BJP में शामिल होना सही, PMO से आया था कॉल', एके एंटनी की पत्नी ने बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ को बेटे अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने के बारे में पहले से जानकारी थी.

Anil Antony Joined BJP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हुए थे. इस बीच एके एंटनी की पत्नी यानी अनिल एंटनी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो अपने बड़े बेटे अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने को सही कह रही है. 

वीडियो वायरल होने के बाद केरल में कांग्रेस पार्टी को असहज होना पड़ा रहा है. एक ईसाई ध्यान केंद्र के यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में, भावुक एलिजाबेथ को यह स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वह अनिल एंटनी को बीजेपी से मिले निमंत्रण के बारे में बहुत पहले से जानती थीं. 

क्या दावा किया?
वायरल वीडियो में एलिजाबेथ को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि उनके बेटे को प्रार्थनाओं के कारण राजनीति में नया अवसर मिला. उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके दोनों बेटे राजनीति में आना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हालिया चिंतन शिविर में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ पारित एक प्रस्ताव से झटका लगा था. 

पीएमओ से आया फोन
एंटनी की पत्नी ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए बहुत प्रार्थना की और तभी उन्हें अनिल का फोन आया. एंटनी की पत्नी ने वीडियो में कहा, ‘‘मेरा बेटा 39 साल का हो गया. उसने मुझे फोन किया और कहा कि उसे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO से फोन आया है. उन्होंने उसे बीजेपी में शामिल होने की बात कही है. ’’

एलिजाबेथ ने कहा कि वह और उनका परिवार कांग्रेस पार्टी में विश्वास करता है, लेकिन उनके बेटे ने उनसे कहा कि अगर वह बीजेपी में शामिल होंगे तो उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे.

क्या स्वीकार किया?
एलिजाबेथ ने कहा कि उन्होंने परिवार में किसी को भी अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले के बारे में नहीं बताया. उन्होंने स्वीकार किया कि अनिल के बीजेपी में शामिल होने के बारे में चार दिन बाद टीवी चैनलों के माध्यम से पता चलने पर एके एंटनी को झटका लगा था. 

उन्होंने कहा कि एंटनी ने बाद में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार किया और उसे कहा कि जब भी मन चाहे वह घर आ सकता है, लेकिन घर में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस नेतृत्व, एके एंटनी या अनिल एंटनी ने अभी तक इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.  पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी के बेटे अनिल एंटनी इस साल अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget