एक्सप्लोरर

मोबाइल फोन छुपाने से नाराज बेटी ने की पिता की हत्या, मां के साथ मिलकर शव को दफनाया

पुलिस ने बताया कि आरोपी मां - बेटी ने मृतक के शव को आंगन के पास एक गड्ढे में दफना दिया और वहां से फरार हो गईं.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिता के मोबाइल फोन छुपाने से नाराज लड़की ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और मां के साथ मिलकर शव को दफना दिया. पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचनपुर गांव में मंगलूराम धनवार (58) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलूराम की बेटी दिव्या (28) और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दिव्या ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की थी जिससे उसके पिता नाराज रहते थे. उन्होंने बताया कि इस महीने की 23 तारीख को दिव्या अपने मायके आई थी. दूसरे दिन 24 जनवरी को दिव्या को उसका मोबाइल फोन नहीं दिखा तब उसने अपने पिता से इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन पिता मंगलूराम ने गोलमोल जवाब दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज दिव्या दिन भर अपने पिता से झगड़ती रही तब उसके पिता ने उसे बताया कि अपनी मर्जी से शादी करने के कारण वह उससे नाराज हैं और उसने मोबाइल छिपा दिया है. उन्होंने बताया कि इसके बाद नाराज दिव्या ने लाठी से पिता की पिटाई शुरू कर दी. जब शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तब दिव्या ने पड़ोसियों से भी मारपीट की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोसी वहां से चले गए तब भी दिव्या अपने पिता की पिटाई करती रही और बाद में मंगलूराम के सर पर पत्थर से कई वार भी कर किये. इससे मंगलूराम की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद बेटी दिव्या और उसकी मां ने मंगलूराम के शव को आंगन के समीप एक गड्ढे में दफना दिया और वहां से फरार हो गईं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के एक दिन बाद 25 जनवरी को एक ग्रामीण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया तथा महिलाओं की खोज शुरू की गई. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा पर संबित पात्रा बोले- जिन्हें हम अन्नदाता कह रहे थे, वो आज उग्रवादी साबित हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget