एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश के पालनाडु में YSRCP और TDP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के बाद कई गिरफ्तार, इलाके में लगी धारा-144

तेलगू देशम पार्टी (TDP) की ओर से जगनमोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ आंध्र प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है. यह आंदोलन शुक्रवार देर रात माचरेला में हो रहा था.

Andhra Pradesh Violent: आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है. दोनों ही पार्टी के समर्थकों के बीच यह झड़प शुक्रवार (16 दिसंबर) देर रात पलनाडु जिले के माचरेला क्षेत्र में हुई. इस दौरान जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई. दोनों ही दलों के समर्थकों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. हिसंक झड़प में कई लोग घायल भी हुए. देर रात बवाल बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है. 

इस बीच, पुलिस ने टीडीपी नेता जुलाकांति ब्रह्म रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है. पलानाडु के पुलिस अधीक्षक वाई रवि शंकर रेड्डी ने कहा, "आपराधिक इतिहास वाले लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया और जानबूझकर पत्थरों से हमला किया है."

'पिछले 20 से 30 सालों से चल रहे दलीय हमले'

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह दोनों ही समर्थकों के बीच कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है. ये दलीय हमले पिछले 20 से 30 सालों से इस क्षेत्र में जारी हैं." इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया है. पुलिस ने कहा, "स्थिति अब नियंत्रण में है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है."

दोनों पक्ष के लोगों पर दर्ज किए गए मामले

पुलिस अधिकारी रवि शंकर ने कहा, "कस्बे में धारा 144 लगाई गई है. घटना के बाद गुट के नेता राजनीतिक दलों का समर्थन ले रहे हैं और उनमें से कई माचेरला शहर के आसपास के गांवों में रह रहे हैं. दोनों पक्षों पर मामले दर्ज किए गए हैं. सभी आरोपियों पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी. सुबह तक सब कुछ नियंत्रण में हो जाएगा."

जगनमोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में TDP चला रही आंदोलन

बता दें कि तेलगू देशम पार्टी (TDP) की ओर से जगनमोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है. यह आंदोलन शुक्रवार देर रात माचरेला में हो रहा था. इस दौरान YSRCP के कार्यकर्ता भी आ पहुंचे और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह दोनों दलों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई.

यह भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो के PM मोदी पर बयान को लेकर भारत में आक्रोश, देशभर में प्रदर्शन करेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget