एक्सप्लोरर

नौसेना में जासूसी रैकेट का खुलासा, हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को लीक कर रहे थे संवदेनशील जानकारी

आंध्रा प्रदेश पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने के इस रैकेट के भंड़ाफोड़ करने वाले ऑपरेशन का कोड नेम 'डॉल्फिन-नोज़' रखा गया था.

नई दिल्ली: आंध्रा प्रदेश पुलिस ने नौसेना में एक बड़े जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया है. नौसेना और दूसरी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना पर आंध्रा प्रदेश पुलिस ने नौसेना के सात नौसैनिक और एक हवाला ऑपरेटर को इस मामले में गिरफ्तार किया है. आंध्रा प्रदेश पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने के इस रैकेट के भंड़ाफोड़ करने वाले ऑपरेशन का कोड नेम 'डॉल्फिन-नोज़' रखा गया था.

सूत्रों के मुताबिक, जो सात नौसैनिक पकड़े गए हैं, वे नौसेना के बेहद ही संवेदनशील नेवल बेस पर तैनात थे. पकड़े गए तीन नौसैनिक नेवी के पूर्वी कमान के मुख्यालय, विशाखापट्टनम में तैनात थे, तो दो पश्चिमी कमान के मुख्यालय, मुंबई और दो ही कारवार (गोवा के करीब कर्नाटक में) तैनात थे.

इंटरनेट बंद: हाईकोर्ट ने जारी किया सरकार को नोटिस, सेवाएं बहाल करने का आदेश नहीं

विशाखापट्टनम में ही नौसेना के बेस में एक डॉल्फिन नोज़ नाम की पहाड़ी है जहां पर नौसेनाकर्मियों के रिहायशी घर हैं. इसी जगह के नाम पर आंध्रा प्रदेश पुलिस ने अपने इस ऑपरेशन का नाम डॉल्फिन नोज दिया है. विशाखापट्टनम में ही नौसेना की परमाणु पनडुब्बी, अरिहंत और चक्र का बेस भी है.

ऐसे में ये गिरफ्तारियां बेहद अहम हो जाती हैं. कारवार में नौसेना के स्ट्रेटेजिक-मिसाइल बेस के साथ साथ एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य तैनात रहता है. मुंबई स्थित पश्चिमी कमान पूरे अरब सागर और पाकिस्तान से सटी मेरीटाइम बाउंड्री लाइन पर निगरानी रखती है.

गांधी के रास्ते पर चलूंगा, नहीं करूंगा एनआरसी रजिस्टर पर साइन- भूपेश बघेल

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नौसैनिक हाल ही में नौसेना में भर्ती हुए थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के झांसे में आकर संवदेनशील जानकारियां लीक करने लगे. इसके बदले में इन्हें पैसा भी मिल रहा था. ये पैसा सीधे एकाउंट में ना आकर इन्हे हवाला के जरिए मिल रहा था.

इसीलिए आंध्रा पुलिस ने एक हवाला ओपरेटर को भी इस रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हालांकि, आंध्रा पुलिस और भारतीय नौसेना ने ये जानकारी नहीं दी है कि किस तरह से ये नौसैनिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के झांसे में फंस गए, लेकिन माना जा रहा है कि हनीट्रैप के जरिए ही इन्हें जाल में फंसाया गया.

आंध्रा पुलिस ने जो एक छोटा सा प्रेस नोट इस मामले पर जारी किया है उसमें लिखा है कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकता हैं क्योंकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?

वीडियोज

US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?
Iran Israel America War: इजरायल के रिश्तों में दरार? जेडी वेंस-नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस!
Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget