एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश: जजों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला, CBI ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

आंध्र प्रदेश की सत्ता में बैठे अनेक लोगों के नाम भी इस मामले की जांच के दौरान सामने आ सकते हैं. आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के दिशा निर्देश पर यह मामला दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां आदि करने के आरोप में सीबीआई की विशाखापट्टनम भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 16 नामों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इन आपराधिक धाराओं के तहत आईटी एक्ट के अलावा जान से मारने की धमकी देने की धारा भी शामिल की गई है.

सीबीआई ने आंध्र प्रदेश सीआईडी के इस मामले में दर्ज किए गए 12 मुकदमों को अपनी एक ही एफआईआर में दर्ज किया है. इस मामले की जांच के दौरान आंध्र प्रदेश की सत्ता में बैठे अनेक लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के दिशा निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच सीबीआई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा विशाखापट्टनम के डीएसपी श्रीनिवास राव को सौंपी गई है. इस मामले में आंध्र प्रदेश के हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की शिकायत के आधार पर पहले आंध्र प्रदेश सीआईडी ने मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में आरोप है कि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ उनके आदेशों उनके यहां चल रहे मुकदमों आदि को लेकर अवांछित टिप्पणियां की गई. यही नहीं सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी इन टिप्पणियों को इधर से उधर भेजा गया.

सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक इस मामले में 16 आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जिन 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें कोंडा रेड्डी, मेनी अनायुरेडी, सुधीर पामुला, आदर्श रेडी, अभिषेक रेड्डी, शिवा रेड्डी श्रीधर रेड्डी, जेवीएस नारायणा, जी श्रीधर रेड्डी, लिंगारेड्डी, चांदु रेड्डी, श्रीनाथ सुवा राम, किशोर रेड्डी, चिरंजीवी, एल आर रेडी और एक महिला के गौवथमी के नाम शामिल हैं.

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट इस मामले में सीआईडी द्वारा की जा रही जांच से पूरी तरह से सहमत नहीं था क्योंकि आरोप लग रहे थे कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए सीआईडी सही तरीके से जांच नहीं कर रही है. लिहाजा मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी. माना जा रहा है कि इस मामले की जांच के दौरान आंध्र प्रदेश की सत्ता में बैठे अनेक प्रभावशाली लोग के नाम भी सामने आ सकते हैं.

पीएम मोदी ने दी CM नीतीश कुमार को बधाई, केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget