एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 14 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज सुबह एक मिनी बस के लॉरी (ट्रक) से टकरा जाने से 14 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा और आठ महिलाएं शामिल हैं.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कुरनूल जिले के वेलदुरी मंडल में मदारपुर गांव के पास बस और ट्रक में भयंकर भिड़त हो गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा कुरनूल शहर से करीब 25 किमी दूर वेलदुरी मंडल में मदापुरम के पास हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर आज सुबह 4.30 बजे हुआ. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा और आठ महिलाएं शामिल हैं.

हादसे में चार बच्चे बच गए, लेकिन उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल बच्चों को कुरनूल के एक अस्पताल में भेज दिया गया. पुलिस ने आधार कार्ड और वाहन में मिले अन्य दस्तावेजों से पीड़ितों की जानकारी ली. वे चित्तूर जिले के मदनपल्ले के तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे और अजमेर दरगाह जा रहे थे.

कैसे हुआ हादसा?

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक के फकीरप्पा ने कहा कि मिनी बस में 18 लोग सवार थे, जो तीर्थयात्रा के लिए राजस्थान के अजमेर जा रहे थे. पुलिस को संदेह है कि चालक नींद में था और बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था जिससे हादसा हुआ. मिनी बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और सड़क के दूसरी तरफ विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अंदर शव कुचल गए और बचावकर्मियों को उन्हें निकालने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा.

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत और चिकित्सा सहायता में तेजी लाने के निर्देश दिए. रेड्डी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इससे दो दिन पहले, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से हादसे में हैदराबाद के चार पर्यटक मारे गए थे और 22 घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget