एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: कर्नल, मेजर और DSP की शहादत पर देश में गुस्सा, राष्ट्रीय बजरंग दल ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Anantnag Encounter Update: कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के संग एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और एक डीएसपी शहीद हो गए हैं. इसके बाद इलाके से आतंकवादियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

Anantnag Encounter : कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार (13 सितंबर) को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहादत से देश भर में गुस्से का माहौल है. बुधवार देर रात की इस घटना के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने इसका, जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सुना जा सकता है कि लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य 'शहीद जवान अमर रहें' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे हैं. एनकाउंटर के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडेंट मेजर आशीष धनौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए. अनंतनाग के कोकोरेनाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग की थी, जिसमें इन जवानों की शहादत हुई है. मुठभेड़ में दो आतंकी भी मार गिराए गए हैं.

मनप्रीत सिंह कर रहे थे ऑपरेशन को लीड

सेना के सूत्रों ने बताया है कि कर्नल मनप्रीत सिंह आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे. मंगलवार शाम को ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन रात को इसे बंद कर दिया गया. बुधवार सुबह फिर आतंकियों के छिपे होने होने की सूचना मिली. इसके बाद एक ठिकाने को घेरकर जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. 

कर्नल मनप्रीत सिंह पंचकूला के रहने वाले थे, जबकि मेजर आशीष हरियाणा के पानीपत निवासी थे. वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट रिटायर्ड आईजी गुलाम हसन भट्ट के बेटे हैं. हुमायूं की दो महीने की बेटी भी है.  इन जवानों की शहादत पर पूरे देश में गम का माहौल है.

पाकिस्तान के रहने वाले हैं मारे गए आतंकी
जो दोनों आतंकवादी मारे गए हैं, वे मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले थे. इनमें से एक की पहचान दी रेसिस्ट फ्रंट के कमांडर बासित डार के तौर पर हुई है, जबकि दूसरा लश्कर ऐ तैयब्बा का आतंकी यूजेर है.

ये भी पढ़ें- अनंतनाग में शहीद हुए डीएसपी हुमायूं भट्ट की कहानी, दो महीने की बेटी के सिर से उठा साया, पिता रहे हैं आईजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget