एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: अनंतनाग एनकाउंटर में सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर आतंकी उजैर खान को किया ढेर

Anantnag Encounter Updates: भारतीय सेना पिछले सात दिनों से अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है. यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी है.

Anantnag Encounter News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उजैर खान को ढेर कर दिया है. कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर को मार गिराया गया. एक लाश को ढूंढा जा रहा है, जो आतंकी की हो सकती है. सर्च ऑपेशन अभी जारी रहेगा है, क्योंकि यहां गोले मौजूद हैं. इस ऑपरेशन में चार जवान भी शहीद हुए हैं.

वर्तमान में अनंतनाग में चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया है. ऐसे में अब सुरक्षाबलों ने अपना फोकस सर्च ऑपरेशन पर लगा दिया है. इसकी वजह ये है कि यहां पर आतंकियों से जुड़ी चीजें मौजूद हो सकती हैं. इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर किया गया है, जबकि चार जवान शहीद हुए हैं. सेना अभी तीसरे आतंकी के शव की तलाश भी कर रही है. फिलहाल सेना ने इस पूरे इलाके को घेरा हुआ है. जंगलों में सेना के जवान आतंकियों के सामनों की तलाश में जुटे हुए हैं. 

कुछ इलाकों में जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन

एडीजीपी विजय कुमार ने अनंतनाग ऑपरेशन को लेकर मंगलवार को मीडिया से बात की. उन्होंने बताया, 'अभी सर्च ऑपरेश जारी रहने वाला है, क्योंकि कई सारे इलाके बचे हुए हैं. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे उन इलाकों में नहीं जाएं. हमारे पास दो से तीन आतंकियों की जानकारी थी.' उन्होंने आगे बताया, 'इस बात की संभावना है कि हमें तीसरा शव भी कहीं मिल जाए. इस वजह से ही हम सर्च ऑपरेशन जारी रखने वाले हैं.'

विजय कुमार ने बताया, 'हमें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का शव मिला है और हमने उसे अपने कब्जे में कर लिया है. हम और शव भी मिल सकते हैं, इसलिए ही तीसरे शव की तलाश हो रही है.' दरअसल, एक हफ्ते से चल रहा एनकाउंटर अब जाकर खत्म हुआ है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कोकेरनाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां पर पहुंची थी. 

यह भी पढ़ें: अनंतनाग एनकाउंटर में लापता हुआ सेना का जवान शहीद, सातवें दिन भी सर्च ऑपेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget