एक्सप्लोरर

विपक्ष बंदर-लोमड़ी, 70 सालों तक हम होते तो सभी चांदी की कुर्सी पर बैठते: अनंत हेगड़े

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने पीएम नरेंद्र मोदी को टाइगर (बाघ) बताया है. 2019 के मुकाबले को लेकर हेगड़े ने कहा कि एक तरफ टाइगर है और दूसरी तरफ कौआ, बंदर और लोमड़ी हैं.

नई दिल्ली: 2019 में होने वाले आम चुनाव को लेकर कर्नाटक के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने पीएम नरेंद्र मोदी को टाइगर (बाघ) बताया है. 2019 के मुकाबले को लेकर हेगड़े ने कहा कि एक तरफ टाइगर है और दूसरी तरफ कौआ, बंदर और लोमड़ी हैं. एकजुट विपक्ष पर हमला बोलते हुए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री हेगड़े ने कहा, "एक तरफ कौआ, बंदर, लोमड़ी साथ आ गए हैं और दूसरी तरफ हमारे पास एक बाघ है. 2019 के चुनाव में बाघ को चुनें."

विपक्ष के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले हेगड़े यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "आज हम प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठ रहे हैं. ऐसा कांग्रेस के राज की वजह से है. अगर हमने 70 सालों तक राज किया होता तो आप लोग चांदी की कुर्सी पर बैठ रहे होते."

आपको बता दें कि एकजुट विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए सिरदर्द बना हुआ है. खासकर, बीते दिनों हुए गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ आने के बाद पार्टी को मिली हार ने एक बात साफ कर दी है कि 2019 की राह बीजेपी के लिए आसान नहीं होगी.

बीजेपी की नेता और मंत्री ही नहीं बल्कि पीएम मोदी भी एकजुट विपक्ष पर निशाना साधने से नहीं चूंक रहे हैं. कल यूपी में संत कबीर से जुड़ी एक रैली के दौरान पीएम ने एसपी-बीएसपी-कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था.

देखने वाली बात होगी की चुनाव के करीब आते-आते देश की सरकार चला रही पार्टी बीजेपी के तेवर विपक्ष को लेकर और कितने तल्ख होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget