एक्सप्लोरर

अनंत कुमार हेगड़े ने साधा आईएएस अधिकारी सेंथिल पर निशाना, पाकिस्तान जाने की दी सलाह

सेंथिल पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि देश को खत्म करने के बजाए उन्हें वहां चले जाना चाहिए और देश और सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखना चाहिए.

बेंगलुरु: विवादास्पद बयान के कारण चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अनंत कुमार हेगड़े ने कहा आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल को पाकिस्तान चले जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शशिकांत सेंथिल ने अहंकार में इस्तीफा दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि इससे बड़ा राष्ट्रद्रोह और कोई नहीं हो सकता कि एक आईएएस अधिकारी बहुमत के आधार पर लिए गए केंद्र और संसद के फैसले पर सवाल उठाए.

पूर्व आईएएस अधिकारी सेंथिल ने छह सितंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देते हुए एक पत्र में कहा था कि ‘‘लोकतंत्र का निर्माण करने वाले मौलिक सिद्धांतों से अभूतपूर्व तरीके से समझौता किया जा रहा है.’’

अहंकार में उठाया कदम

हेगड़े ने सेंथिल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उन्हें पहली चीज यह करनी चाहिए कि उन्हें उन लोगों के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए, जो उनके इस कदम का समर्थन कर रहे हैं. यह एक आसान काम है और एक स्थायी समाधान भी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश को नष्ट करने के बजाए उन्हें वहां चले जाना चाहिए और देश और सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखना चाहिए.’’

बीजेपी सांसद ने दावा किया कि सेंथिल का इस्तीफा कोई छोटी बात नहीं है, बल्कि यह ‘‘अहंकार में उठाया गया कदम’’ है और ‘‘अशिष्टता’’ है क्योंकि उन्होंने बहुमत के आधार पर उठाए गए सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को उनके खिलाफ तत्काल कदम उठाना चाहिए. राज्यपाल के पास अधिकार है और लोग भी ऐसा ही चाहते हैं.’’

सेंथिल ने क्या कहा?

हेगड़े ने ट्वीट किया, ‘‘यदि यह व्यक्ति निष्कर्ष निकालता है कि केंद्र सरकार फासीवादी है, तो हमें भी उन्हें एक और ऐसा ‘‘गद्दार’’ कहने की आजादी है जिन्हें भुगतान किया जा रहा है और जो उन्हें असल में भुगतान करने वालों के इशारे पर नाच रहे हैं.’’

हेगड़े का जवाब देते हुए सेंथिल ने कहा, ‘‘ वह (हेगड़े) मुझे पाकिस्तान जाने को कह रहे हैं. उनका यह बयान ही उनकी असलियत दर्शाता है. यदि वह मुझे यह प्रश्न पूछ सकते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि आम लोगों के साथ कल क्या होगा.’’

पाकिस्तान-चीन ने जम्मू कश्मीर पर जारी किया संयुक्त बयान, भारत ने जताई आपत्ति

PoK में लोगों का जीना दुस्वार कर रही है पाकिस्तान सरकार, देखिए उनके हर एक जुल्म का सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget