एक्सप्लोरर

Anant Radhika Pre-wedding: अनंत ने मंच से सुना दी दर्द की वो दास्तां कि मुकेश अंबानी भी नहीं रोक सके आंसू

Anant Radhika Pre-wedding: जामनगर में प्री वेडिंग सेरेमनी के दौरान अनंत मंच पर पहुंचे और माइक पर उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया के उनके पिता मुकेश अंबानी भावुक हो गए और अपने आंसुओं को न रोक सके.

Mukesh Ambani got emotional: गुजरात का जामनगर देश के प्रतिष्ठित अंबानी परिवार के चलते सुर्खियों में है. माहौल शादी का है. रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट से परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. माहौल शादी का है तो भावनाएं तो तैरना लाजमी है, लेकिन शुक्रवार को जामनगर में जो देखने को मिला वो सिर्फ शादी के पल में आने वाली भावना मात्र नहीं हैं. दरअसल शुक्रवार को अनंत अंबानी ने प्री वेडिंग ईवेंट के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि उनके पिता और भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी भावुक हो गए और अपने आंसु न रोक सके.

अनंत ने स्पीच की शुरुआत अपने माता-पिता को धन्यवाद करते हुए की, जो उनकी शादी के पल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कहते-कहते अनंत अपने बचपन और उस दौरान की उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर मुड़ गए. अपने बेटे के दर्द और दुनिया की सारी दौलत-शोहरत होने के बाद भी आने वाली समस्याओं को सुनकर अंबानी से रहा न गया और उनके भाव आंसू बनकर बह गए. 

...और फ्लैशबैक बनकर आंखों के सामने घूमने लगा बचपन

भारत के सबसे रईस आदमी के बेटे अनंत अंबानी ने बताया, 'मेरे परिवार ने मुझे स्पेशल महसूस कराने के लिए पूरी कोशिश की है. मेरी जिंदगी हरगिज भी गुलाबों के बिस्तरे सी आसान नहीं रही है. मैंने भारी दर्द सहन किया है. बचपन से ही मैंने स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना किया है, लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझे कभी भी वो दर्द महसूस नहीं होने दिया. वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे.' जब अनंत ये कह रहे थे तब शादी के खुशनुमा माहौल के बीच जिंदगी के वो दर्दभरे पल उनकी आंखों में फ्लैशबैक की तरह आ गए. अनंत के शब्दों से निकले उस दर्द के दबे-छिपे स्वर को मुकेश अंबानी की आंखों ने कैद कर लिया और उनके आंसू छलक गए. 

दरअसल अनंत और राधिका जामनगर में पूरे गुजराती अंदाज में शादी कर रहे हैं. देश-विदेश के हजारों नामचीन लोग उनकी शादी में मेहमान बनकर पहुंचे हैं. इनमें बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग से लेकर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गज शामिल हैं. शुक्रवार को एक प्री वेडिंग ईवेंट पर पॉप स्टार रिहाना ने भी परफॉर्मेंस दी. 

370 के बाद कैसे हैं कश्मीर के हालात? महिला ने गिनाए विकास के कार्य, पाकिस्तानी यूट्यूबर रह गया हक्का-बक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget