एक्सप्लोरर

अमृतसर रेल हादसा: जौड़ा फाटक पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सामान्य हो रही जिंदगी के जख्म हरे कर गई

हादसे होते हैं, जानें जाती हैं और तकलीफ पहुंचती हैं, लेकिन जिंदगी को पटरी पर लौटना ही पड़ता है. अमृतसर रेल हादसे के तीसरे दिन जौड़ा फाटक से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई, ये शुरुआत जिंदगी का पटरी पर लौटना था, लेकिन जख्म भी हरे हो गए.

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की वजह से रेलवे ने जौड़ा फाटक से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी. शनिवार को 7 ट्रेनों को निरस्त कर दिया था, जबकि 16 दूसरे मार्गों का रूट बदल दिया था. लेकिन, हादसे होते हैं, जानें जाती हैं और तकलीफ पहुंचती हैं, मगर जिंदगी को पटरी पर लौटना ही पड़ता है. अमृतसर रेल हादसे के तीसरे दिन जौड़ा फाटक से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई, ये शुरुआत जिंदगी का पटरी पर लौटना था, लेकिन जख्म भी हरे हो गए.

 शुक्रवार शाम को हुए हादसे के बाद आज रविवार को ट्रैक पर सबसे पहले मालगाड़ी चलाई गई. एबीपी न्यूज़ ने सुबह ही आपको बताया था कि सुरक्षा कारणो के चलते पहले इस ट्रैक पर मालगाड़ी चलाई जाएगी और ऐसा ही हुआ. जौड़ा फाटक के करीब जिंदगी पटरी पर लौट रही है और स्थानीय लोग भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. आज जौड़ा फाटक के पास तैनात सुरक्षाबलो को कुछ स्थानीय बच्चियाँ पानी पिलाती नजर आईं.

आपको बता दें कि उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने शनिवार को बताया था कि 10 मेल/एक्सप्रेस और 27 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है और 16 दूसरी ट्रेनों को दूसरे मार्ग से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. दीपक ने ये भी बताया था कि हादसे की वजह से 18 ट्रेनों को बीच में ही रोक कर उनकी यात्रा समाप्त कर दी गई है.

अमृतसर के जौड़ा फाटक के पास शुक्रवार शाम को रावण दहन देखने के लिए रेल पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से 59 की मौत हो गई जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए. राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीड़ितों की मदद के लिए मुआवजे के तौर पर 3 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का आदेश दिया है. उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि इसकी रिपोर्ट चार हफ्ते के अंदर आ जाएगी.

ये भी पढ़ें:

अमृतसर ट्रेन हादसा: बेहतर मदद की खातिर CM अमरिंदर ने मृतकों की प्रोफाइल बनाने का दिया निर्देश

J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी ढेर

ये भी देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget