एक्सप्लोरर

अमृतपाल सरेंडर करता है तो नहीं होगा टॉर्चर, सीएम भगवंत मान बोले- पुलिस कानून के मुताबिक...

Amritpal Singh Surrenders: खालिस्तानी नेता अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी. अमृतपाल तब से फरार चल रहा है.

Amritpal Singh Surrenders: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खालिस्तानी नेता और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. भगवंत मान ने कहा है कि अगर अमृतपाल सरेंडर करता है किसी के ऊपर टॉर्चर नहीं किया जाएगा. 14 दिनों से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह के बारे में अटकलें है कि वह अमृतसर में अकाल तख्त के सामने सरेंडर कर सकता है.

सीएम मान से जब पूछा गया कि क्या अमृतपाल ने आत्मसमर्पण करने के लिए कोई शर्त रखी है तो उन्होंने कहा, "हम उसे भरोसा दिलाते हैं कि किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया जाएगा, पुलिस कानून की सीमा में रहकर अपना काम करेगी."

अमृतपाल का नया वीडियो 

भगोड़े खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल ने गुरुवार (30 मार्च) को एक नया वीडियो जारी कर कहा था कि उसका सरेंडर करने का कोई इरादा नहीं है. उसने यह भी कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरता और उसकी विदेश भागने की कोई योजना नहीं है. 

अमृतपाल सिंह ने वीडियो में बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की मांग करते हुए खुद को बागी बताया. कहा, 'मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता लेकिन बगावत के रास्ते पर इस तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं.'

पंजाब पुलिस ने लगाया ड्रोन

इस बीच पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी रखे हैं. पंजाब पुलिस ने होशियारपुर के एक गांव में ड्रोन तैनात किए थे. दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में एक संदिग्ध कार का पीछा किया था, जिसके बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस को शक था कि अमृतपाल सिंह और उसका खासमखास पप्पलप्रीत सिंह कार में सवार हो सकते हैं. पुलिस की खुफिया टीम ने कार बरामद की.

वापस पंजाब लौटा अमृतपाल

अमृतपाल के बारे में इनपुट है कि वह एक बार फिर से पंजाब लौट आया है और अमृतसर में घुसने की फिराक में है. आईएसआई के इशारे पर अमृतपाल सिंह और उसका खासमखास पप्पलप्रीत सिंह नेपाल सीमा तक पहुंचे थे. यहां दोनों को नेपाल सीमा में प्रवेश करना था. जिसके बाद आईएसआई के स्लीपर सेल की मदद से अमृतपाल और पप्पलप्रीत को किसी दूसरे देश के आईएसआई के शेल्टर हाउस में भेजा जाना था. भारत सरकार की सख्ती की वजह से अमृतपाल भारत-नेपाल सीमा पार नहीं कर सका जिसके बाद आईएसआई ने अमृतपाल को वापस पंजाब लौटने का इशारा किया.

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान जाने की फिराक में अमृतपाल, नेपाल रूट से प्लान हुआ फेल तो ISI के इशारे पर पहुंचा पंजाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
NEET नहीं अब E-20 है CJP का टारगेट, अभिजीत दीपके ने बना लिया तगड़ा प्लान
NEET नहीं अब E-20 है CJP का टारगेट, अभिजीत दीपके ने बना लिया तगड़ा प्लान
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget