एक्सप्लोरर

Amravati Murder Case: ये हैं अमरावती हत्याकांड के 7 आरोपी, एक क्लिक में जानें रेकी से लेकर मर्डर तक की पूरी कहानी

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने यूएपीए (UAPA) और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस, हत्या की वजह फेसबुक पर नुपुर शर्मा (Nupur Sharma)के समर्थन में पोस्ट को मान रही है.

Amravati Murder Case: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती जिले में (Amaravati) में 22 जून को 50 साल के दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की गला रेत करके हत्या करने के मामले में एनआईए (NIA)ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन हत्यारोपियों के नाम मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब राशिद, युसूफ खान, शाहिम अहमद और इरफान खान है. इन सभी आरोपियों पर पुलिस ने यूएपीए लगाया है.

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने यूएपीए (UAPA) और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस, हत्या की वजह फेसबुक पर नुपुर शर्मा (Nupur Sharma)के समर्थन में पोस्ट को मान रही है. NIA ने  इन आरोपियों के खिलाफ कमिटिंग एक्ट ऑफ टेरर की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है. 

आरोपियों ने ऐसे की रेकी, रची हत्या की साजिश
अमरावती पुलिस सूत्रों ने बताया की 19 जून को आतिब, शोएब और इरफान की मीटिंग हुई थी. 21 जून को तीन लोग दुकान के पास खड़े थे जिन्होंने आगे खड़े तीन हमलावरों को उमेश कोल्हे की पल पल की जानकारी दी.हत्या करने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया वो 12-14 इंच लम्बा था, इस चाकू को शोएब ने अपने किसी दोस्त से 300 रुपए में खरीदा था पुलिस उस दोस्त को ढूँढ जिसने वो चाकू बेचा था. इस पूरी वारदात के बाद इरफ़ान ने इनके भागने के लिए फोर व्हीलर गाड़ी मुहैय्या कराई यूसफ़ खान ने उमेश कोल्हे से 2 लाख रुपये की दवाई क्रेडिट पर ले रखी थी.

नागपुर में था हत्या का मास्टरमाइंड
उमेश कोल्हे की हत्या का मास्टरमाइंड इरफान शेख नागपुर में था. वह पेशे से मेडिकल स्टोर का संचालक था. पुलिस ने उसको रविवार की सुबह गिरफ्तार किया. कोल्हे की हत्या 21 जून की रात 10 बजे से साढ़े 10:30 के बीच की गई थी.  इरफान ने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी और आरोपियों को इस काम के लिए 10-10 हजार रुपये दिए थे. 

पुलिस पर भी उठे सवाल
इस हत्याकांड में पुलिस भी सवालों के घेरे में है. आरोप है कि पुलिस ने सच जानते हुए भी घटना की मूल वजह को छिपाया और उमेश की हत्या को लूटपाट की वजह से हुई हत्या बताने की कोशिश की. हालांकि महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले की जांच आतंकी एंगल से पहले ही करनी शुरू कर दी थी. 

वायरल मैसेज बना हत्या की वजह
सूत्रों के मुताबिक उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) की हत्या की वजह एक वायरल मैसेज बन गया जिसको उसने एक व्हॉट्सअप ग्रुप में गलती से फॉरवर्ड कर दिया था. हत्यारोपी युसुफ (Yusuf) की नजर इस मैसेज पर पड़ी और तभी से उसने उनके इस मैसेज को वायरल कर दिया. 

PM Modi Hyderabad Rally: 'डबल इंजन की सरकार चाहता है तेलंगाना', पीएम मोदी बोले- नई सदी में नारी को राष्ट्रशक्ति बनाएंगे

Justice Pardiwala: नूपुर शर्मा पर सख्त टिप्पणी करने वाली बेंच के सदस्य जस्टिस पारदीवाला बोले- 'ज़रूरी नहीं कोर्ट के फैसले बहुमत के अनुरूप ही हों'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget